एसडीएम मोनालिसा ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मारा दुकानों पर छापा

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में मिलावटखोरी रोकने के उद्देश्य से शनिवार को एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के साथ मिलकर मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान अनेक दुकानों से खाद्य विभाग की टीम द्वारा मिठाईयों के नमूने लेकर उनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाये गये। एसडीएम मोनालिसा ने खाद्य कारोबारकर्तओं को चेतावनी दी कि वो मिलावट से परहेज करें, यदि कहीं भी मिलावट पाई गई तो गंभीर कार्यवाही की जायेगी।

आगामी त्यौहारों के अवसर पर शनिवार को उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान को साथ लेते हुए जनपद के खाद्घ्य कारोबरकर्ताओं की कई दुकानों से सेम्पल लिए।

उप जिलाधिकारी मोनालिसा ने दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर विशेष अभियान चलाए जाने के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा भगत जी स्वीट हाउस खतौली से कलाकंद तथा गुलाबी रसगुल्ला का एक-एक नमूना, गुलबर्गा स्वीट्स खतौली से सफेद रसगुल्ला का एक नमूना तथा जाहिर स्वीट्स खतौली से बालूशाही का एक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने खाया जहर

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के बीच छात्र

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »