महर्षि दयानंद ने हिंदू समाज को जागृत कर देश को दिलाई स्वतंत्रताः विकल्प जैन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी, वकील रोड स्थित आर्य समाज भवन में सोमवार को श्रावणी पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवयज्ञ से हुई, जिसके ब्रह्मा आचार्य संजीव रहे तथा पुरोहित डॉ. राय आर्य द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। इस यज्ञ में यजमान अजय कुमार गर्ग,दृगुंजन गर्ग, केतन शंकर शर्मा,दृशिवानी शर्मा तथा अनिल त्यागी वदृमंजू त्यागी रहे।

यज्ञ में बड़ी संख्या में आर्य जनों ने विश्व कल्याण के लिए आहुतियां अर्पित कीं। इसके पश्चात मुख्य अतिथि विकल्प जैन, सत्येंद्र आर्य (प्रधान जिला सभा), गुलवीर सिंह (प्रधान), अतर सिंह आर्य, धर्मेंद्र सिंह ‘नीटू’ (मंत्री), प्रशांत शर्मा, वीरेंद्र सिंह, दीपक गोयल, अंकित आर्य, अमोद कुमार, सोमनाथ जिज्ञासु, सतवीर सिंह, आनंदपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह शकुंतला आर्या, सरोज आर्या, सुमन आर्या, प्रतिभा आर्या, बबीता आर्या आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर सिंह ने की तथा संचालन कृपा शंकर शर्मा ने किया। भजनों की मधुर प्रस्तुति नरेश निर्मल ने दी। योगाचार्य भरत सिंह राठी ने मनुष्य जीवन के लक्ष्य, आयु वृद्धि के नियम तथा शास्त्रों के अध्ययनदृश्रवण की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता आयुषी राणा ने अपने संबोधन में कहा कि वेद मार्ग ही सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। महिलाएं यदि सजग होकर बच्चों में संस्कारों का बीज रोपें तो समाज और संसार का कल्याण संभव है। उन्होंने श्रावणी पर्व को स्वाध्याय और चिंतन का दिवस बताते हुए कहा कि दूसरों के दोष देखने के बजाय अपने दोषों का शमन कर वेद मार्ग पर चलना ही इस पर्व का सार है। सभा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चली। इसके उपरांत आर्य समाज नई मंडी द्वारा ऋषि लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें:  दिवाली को जगमग करने के लिए मंत्रियों ने कसे विद्युत विभाग के पेंच

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सभासद विकल्प जैन ने महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज को जगाकर स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाई और लाखों आर्यों ने बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई। आज हर आर्य का कर्तव्य है कि देश की सुरक्षा, विकास और संस्कारों की रक्षा के लिए तत्पर रहे। आर्य समाज नई मंडी मुजफ्फरनगर ने नगरवासियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक पर्व से धर्मलाभ प्राप्त करें।

इसे भी पढ़ें:  ओमवीर सिंह रिटायर्ड-पालिका में एक युग की सेवा का अंत

Also Read This

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »