पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरकाजी नगर में राष्ट्रप्रेम का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों की भागीदारी ने नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। शहीदों की याद में निकली इस यात्रा ने जहाँ सूली वाला बाग को नई पहचान दी, वहीं नगर की सड़कों पर गूंजते भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरकाजी नगर में राष्ट्रभक्ति की अनोखी छटा देखने को मिली। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट ने तिरंगा यात्रा निकालकर न केवल आज़ादी के परवानों को नमन किया, बल्कि अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों के गवाह रहे ऐतिहासिक सूली वाला बाग को नई पहचान दिलाते हुए यहां शहीद किये गये लोगों को देश में शहीद का दर्जा दिलाने और सूली वाला बाग को राष्ट्रीय शहीद स्मारक घोषित कराने की अपनी मुहिम को और आगे बढ़ाया। शहीदों के सम्मान की अपनी इस लड़ाई में वो लगातार जनसमर्थन जुटा रहे हैं।

79वें स्वतंत्रता दिवस की सुबह से ही पुरकाजी नगर के कोने-कोने में तिरंगा यात्रा का उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी अपने चिर परिचित अंदाज में आजादी का यह जश्न मनाने के लिए तिरंगा यात्रा लेकर सड़कों पर उतरे नजर आये। उनके पीछे हजारों की संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पुरकाजी की गलियां गूंज उठीं। यात्रा का समापन रुड़की रोड स्थित ऐतिहासिक सूली वाला बाग में हुआ, जहां ध्वजारोहण कर शहीदों के बलिदान को याद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अटलः मीनाक्षी चौक बनेगा अटल स्मारक, लगेगी आदमकद प्रतिमा


चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि सूली वाला बाग की मिट्टी में आज़ादी की लड़ाई के दौरान शहीद हुए असंख्य वीरों का लहू मिला है। अंग्रेज हुकूमत ने यहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर लटकाकर उनका अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया था। दुर्भाग्य से, स्वतंत्रता के बाद भी यह स्थान उपेक्षित रहा और वर्षों तक गंदगी व बदहाल हालात में दबा रहा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत ने सूली वाला बाग को गंदगी के अंबार से निकालकर इसका सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई और विकास कार्य कर इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है। उनका कहना है कि “जब तक इस बाग के शहीदों को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्ज़ा नहीं मिलता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।” इसके लिए उन्होंने जनसमर्थन जुटाने की घोषणा भी की। इस स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने एक मांग और उठाई कि आजादी के इस दिन के समारोह में शामिल नहीं होने वाले लोगों के खिलाफ झंडा संहिता की भांति ही एक सख्त कानून बनाया जाये ताकि लोग अपने देश की स्वतंत्रता का यह राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए गंभीर हो सकें और इस जश्न में सभी मिल जुलकर प्रतिभाग करते हुए तिरंगे के नीचे एक हिन्दुस्तान की अनेक विधिवताओं को प्रस्तुत कर अखंड भारत को बनाये रखने में एक मुटठी बनकर योगदान करें।

स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि पुरकाजी का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला यह कस्बा उस दौर में क्रांतिकारियों की गतिविधियों का केंद्र था। यहां के बलिदानियों की गाथा को पीढ़ियों तक पहुंचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा और सूली वाला बाग में हुए कार्यक्रम ने लोगों में देशभक्ति का नया जज़्बा जगाया। नगर के लोगों ने चेयरमैन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास और शहीदों के बलिदान से जोड़े रखने में मील का पत्थर साबित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराने की मांग तेज

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सुमति नाथ जी का महान जीवन सर्वसमाज

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »