खुन्नस निकालने को लाठी-डंडे लेकर खड़े दस युवकों को दबोचा

Clip art of Muzaffarnagar police arresting ten youths with sticks at Kakrouli

ककरौली में पुलिस ने चैकिंग के दौरान युवकों की गैंगवार को टाला, एक कार और दो बाइक सीज

मुजफ्फरनगर। मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए गैंगवार की तैयारी करके आये दस युवकों को पुलिस ने चैकिंग के दौरान गैरकानूनी रूप से जमाव करते हुए हिंसा करने के लिए गिरफ्तार कर लिया। इन युवकों के पास से पुलिस ने लाठी-डंडे और हमले में प्रयुक्त अन्य घातक सामग्री बरामद की तो एक कार और दो बाइकों को भी जब्त करते हुए सीज कर दिया।
ककरौली थाने में उप निरीक्षक शिवचरण सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात्रि को वो अपने हमराह उप निरीक्षक दिनेश सिंह, सिपाहियों जोगेन्द्र सिंह, ललित मोरल और रघुराज सिंह के साथ गश्त पर थे। ककरौली से बेहडा सादात चौराहे पर पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि ओमानंद इंटर कॉलेज के यात्री शेड के पास कुछ युवक लड़ाई झगड़ा करने के इरादे से हथियार लेकर खड़े हैं। रात्रि करीब साढ़े दस बजे जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर युवक भागने लगे। पुलिस ने मोरना की तरफ जाने वाले रास्ते से भागदौड़ कर दस युवकों को पकड़ लिया, जबकि 10-12 युवक चकमा देकर फरार हो गये। पकड़े गये युवकों में सभी 18 से 19 वर्ष के नवयुवक हैं। इनमें शिवा पुत्र धीर सिंह निवासी बापूधाम गाजियाबाद, तुषार पुत्र सतवेन्द्र निवासी ग्राम छछरौली भोपा, प्रशांत पुत्र प्रदीप कुमार, अंश पुत्र विनोद, अनुज पुत्र सुन्दर और शिवांग पुत्र अशोक कुमार निवासीगण ग्राम चौरावाला ककरौली, विपिन पुत्र धीरज, अमूल पुत्र राकेश, हरिओम पुत्र राकेश और दीपक पुत्र राजवीर निवासीगण ग्राम मोरना शामिल हैं। इनके पास से लाठी, डंडे, बेल्ट सहित हमला करने में प्रयुक्त दूसरे सामान के साथ ही 600 रुपये नगद, एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। वाहनों के दस्तावेज और डीएल नहीं दिखाने पर उनको सीज कर दिया गया। एसओ ककरौली ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, इसमें आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190 और 190-2 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवकों में अमूल ने पूछताछ में पुलिस टीम को बताया है कि भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बेहडाहेडी निवासी सोहित पुत्र भोपाल सिंह ने उसको मोबाइल फोन पर देख लेने की धमकी दी थी और आज उसको सोहित ने ही मिलने के लिए बेहडा सादात चौराहे पर बुलाया था। इसी कहासुनी की रंजिश में अमूल अपने साथियों को साथ लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर आया और सोहित के आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने उनको दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!

Also Read This

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का

Read More »