देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण पर्व की पूजा की

जैन समाज ने पुष्पदंत भगवान का मोज्ञ कल्याणक महोत्सव मनाया

देवबंद। जैन समाज ने रविवार को दशलक्षण पर्व के तहत तत्वार्थ सूत्र विधान के चौथे अध्याय के 42 अर्ध चढ़ाये और पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया। देवबन्द के श्री दिगम्बर जैन पारसनाथ मन्दिर जी सरागवाडा मे रात्री को आचार्य श्री 108अरूण सागर जी महाराज के सान्धिय मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पर्व के चौथे दिन धर्म के तहत समाज ने मंदिर मे अभिषेक , शांतिधारा ,पूजा अर्चना के विधान किए । जिसके बाद नवदेवता , पंचमूरू , सोलहकरण एवं दशलक्षण पूजा की। चौथे दिन की श्री जी की शांतिधारा का सौभाग्य सुरेश चन्द प्रदिप कुमार प्रतिक जैन व सुदेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। महाराज श्री ने प्रवचन कहा की शौच का अर्थ शुचिता है, और उत्तम शौच धर्म का अर्थ है आत्मा के विचारों और अभिप्रायों में पवित्रता और शुद्धता लाना और इसका महत्तव भौतिक सुखों के पीछे भागने वाले लोभ का त्याग करना और संतोष की भावना को अपनाना है, जिससे व्यक्ति का मन शुद्ध और पवित्र बना रहे।

इसे भी पढ़ें:  25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

इस अवसर पर मुकेश जैन , अखिल जैन , रविन्द्र जैन , अंकित जैन ,अभय जैन , रेखा जैन ,सुमन जैन , शिल्पी जैन , शशि जैन , सविता जैन , चंचल जैन , अंजू जैन , मिलन जैन ,अक्षय जैन समस्त जैन समाज उपस्थित रहा।

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्याराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »