बारिश से तबाही का मंजरः नंगला राई में नहर की पटरी टूटी, खेत जलमग्न

मूसलधार बारिश ने गांवों से लेकर शहर तक जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं मकानों की दीवारें ढह रही हैं, तो कहीं खेत पानी में डूब गए

मुजफ्फरनगर। रविवार की रात से लगातार बरस रहे बादलों ने मुज़फ्फरनगर जनपद को मानो जलसंकट में डाल दिया है। करीब चार दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने गांवों से लेकर शहर तक जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं मकानों की दीवारें ढह रही हैं, तो कहीं खेत पानी में डूब गए हैं। किसानों की मेहनत चौपट हो गई और शहर की गलियां व बस्तियां भी पानी-पानी हो चुकी हैं। गुरूवार को एक गांव से गुजर रही नहर ने पटरी को काट दिया और पानी किसानों की खड़ी फसल को जलमग्न कर गया।
पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनपद के लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। ग्रामीण इलाकों में करीब तीन दर्जन मकानों की छत और दीवारें गिरने से गरीब परिवार बेघर हो गए। कीचड़ और गिरे मलबे के बीच लोग अपने परिवार और सामान को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। कई गांवों में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है।
शहर की बस्तियों का भी बुरा हाल है। जगह-जगह जलभराव से गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी है। नालियां उफान पर हैं और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। छोटे-छोटे बच्चे व बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चरथावल थाना क्षेत्र के नगला राई गांव के पास हालात और गंभीर हो गए जब नहर पटरी टूटने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। धान, गन्ना और अन्य खड़ी फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) युवा जिलाउपाध्यक्ष समद चौधरी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। उन्होंने दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे किसानों में आक्रोश और चिंता दोनों गहराई से बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी की निकासी के तुरंत इंतज़ाम नहीं किए गए तो स्थिति और भयावह हो सकती है। वहीं प्रभावित लोग सरकार और प्रशासन से तत्काल राहत व मुआवज़े की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पारिवारिक पंचायत के बाद भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Also Read This

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »