दिल्ली CM रेखा गुप्ता मीटिंग में पति संग पहुंचीं, AAP और कांग्रेस ने साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को शालीमार बाग विधानसभा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अपने पति मनीष गुप्ता के साथ पहुंचीं। सीएम ने इस बैठक की तस्वीरें X (Twitter) पर शेयर कीं, जिनमें उनके पति भी अधिकारियों के साथ बैठे नजर आए। मनीष गुप्ता पेशे से बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

विपक्ष ने कसा तंज

AAP ने सीएम की तस्वीर शेयर करते हुए व्यंग्य में लिखा कि दिल्ली में ‘फुलेरा पंचायत’ जैसी सरकार चल रही है।


AAP नेता संजय सिंह ने कहा – “दिल्ली में दो मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता आधिकारिक मुख्यमंत्री हैं और उनके पति सुपर मुख्यमंत्री। भाजपा ने 6 महीने में दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।”

कांग्रेस ने भी सवाल उठाया कि असली सरकार कौन चला रहा है – “मैडम रेखा गुप्ता या उनके पति?”

यह पहली बार नहीं है जब सीएम रेखा गुप्ता अपने पति को लेकर किसी आधिकारिक बैठक में पहुंचीं। इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम, जल बोर्ड और PWD की बैठक में भी मनीष गुप्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर कचरे से भरे ट्रक रोके, सड़क पर दिया धरना

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद पर दूसरों को कोसती है, लेकिन खुद सीएम के पति को आधिकारिक मीटिंग में शामिल कर रही है।

मुख्यमंत्री का बयान

सीएम रेखा गुप्ता ने X पर लिखा –
“आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शालीमार बाग विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर नियमित रिपोर्ट दें और तय समय सीमा में काम पूरा करें।”

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »