लखनऊ: सीएम आवास के पास युवक ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

लखनऊ के सीएम आवास से महज़ सौ कदम दूर एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे युवक लामाार्ट्स चौराहे पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों को जोर से बताया कि उसने जहर खा लिया है।

युवक की हालत बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए और उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन ढाई घंटे बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

मृतक की पहचान बुलंदशहर के तातारपुर निवासी अजय के रूप में हुई। मरने से पहले उसने पुलिस को बताया कि वह बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से परेशान था। उसी कारण उसने सल्फास खा लिया।

पुलिस के अनुसार, अजय ने जानकारी दी थी कि उसने 2014 में आटा चक्की लगाई थी। कुछ समय पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया था। शिकायत पर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, मगर वह कुछ ही देर में फिर खराब हो गया। इसके बाद कई बार शिकायत करने पर भी नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया और विभागीय कर्मचारियों ने उससे मरम्मत पर 70% खर्च वहन करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेरठ में अवैध मार्केट ढहाने की तैयारी, दुकानदारों में हाहाकार

अजय का कहना था कि लगातार चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ और मजबूर होकर उसने यह कदम उठाया। उधर, विद्युत वितरण खंड बुलंदशहर के अधिशासी अभियंता सुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। विभाग यह पता लगाएगा कि किसकी लापरवाही से ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए होना चाहिए': अखिलेश यादव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *