घर लौटते युवक की कनपटी पर लगाई पिस्टल, बाइक-नकदी लूटी

थाना प्रभारी मीरापुर का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र के बिजनौर रोड पर बाइक सवार दो लुटेरों ने एक राहगीर की कनपटी पर पिस्टल तानकर उसकी मोटरसाइकिल और हजारों रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना ने न केवल राहगीरों बल्कि पूरे कस्बे में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
जिले में लुटेरों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। ताज़ा मामला मीरापुर थाना क्षेत्र के बिजनौर रोड का है, जहाँ बीते गुरुवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर एक युवक से मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सईद पुत्र हबीब निवासी मोहल्ला मुशर्तक कस्बा मीरापुर ने थाने में दी तहरीर में पुलिस को बताया कि वो सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर सिकंदरपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिजनौर रोड पर पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित की कनपटी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी काली रंग की स्प्लेंडर बाइक नंबर यूपी 12 वाई 1611 के साथ ली जेब में रखे 5400 रुपये लूट लिये और दोनों बदमाश बिजनौर की ओर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। थाना प्रभारी मीरापुर का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  जिनशासन प्रभावना संघ खतौली को हुए एक वर्ष पूर्ण, आचार्य भारत भूषण जी से लिया आशीर्वाद

Also Read This

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

10 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे नंदू जी महाराज, भजन संध्या, छप्पन भोग और श्याम रसोई होगी आकर्षण का केंद्र मुजफ्फरनगर। श्याम भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम सजने जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति (रजि.) द्वारा आयोजित चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में 10 वर्षों बाद वृंदावन से नंदू जी महाराज की भजन प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर शनिवार को श्री गणपति धाम, भरतिया कॉलोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक गर्ग द्वारा मीडिया को बताया गया कि श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा आगामी

Read More »

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »