ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसे, किशोर ने रचा खुद के अपहरण का नाटक

मुजफ्फरनगर पुलिस की तत्परता से खुला मामला, अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने की अपील

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर ने ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसों के कारण खुद के अपहरण का नाटक रच डाला। परिजनों से फिरौती की मांग किए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से किशोर को मेरठ से सकुशल बरामद कर लिया।
एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना बुढाना पुलिस को एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग पुत्र (उम्र करीब 16 वर्ष) के अपहरण तथा फिरौती मांगने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। सूचना पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा अपहृत के सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा टेक्निकल व अन्य माध्यमों की सहायता से अपहृत को मेरठ से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया कि उसने भारी रकम ऑनलाइन गेम्स में गंवा दी थी। इस कारण उसने स्वयं को अपहृत बताकर परिजनों को भ्रमित किया और फिरौती की मांग की। पुलिस जांच में किशोर के मोबाइल से कई ऑनलाइन गेमिंग ऐप भी मिले।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द करते हुए सख्त हिदायत दी कि वह दोबारा ऐसी हरकत न करे। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, विशेषकर उनके ऑनलाइन लेन-देन और गेमिंग पर नियंत्रण रखें, ताकि समय रहते गलत प्रवृत्ति को रोका जा सके। थाना बुढाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना ऑनलाइन गेमिंग की लत और उसके दुष्परिणामों को उजागर करती है।

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी पार्टी ने जयंती पर वीरांगना फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग लड़की लापताः परिजनों और भीम

Read More »