खतौली पुलिस ने किया चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा

दिल्ली निवासी सन्नी सेजवाल ने थाना खतौली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने खतौली बाइपास स्थित उसके रामत्ना होटल से सामान चोरी कर लिया

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने चोरी के दो मामलों का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान, 25 हजार रुपये नगद, 23 किलो तांबे का तार और वारदात में प्रयुक्त टैम्पो बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द बघेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। एसएचओ दिनेश बघेल ने बताया कि 3 जुलाई 2025 को दिल्ली निवासी सन्नी सेजवाल ने थाना खतौली में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने खतौली बाइपास स्थित उसके रामत्ना होटल से सामान चोरी कर लिया है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम बनाई गई। 14 सितम्बर 2025 को पुलिस ने छपार थाना क्षेत्र में दर्ज तांबे के तार चोरी के मामले के साथ होटल चोरी की वारदात का भी खुलासा कर तीन चोरों को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि कार्यवाही में गिरफ्तार आरोपियों में अलीमुद्दीन पुत्र सलीम निवासी तारापुरी लिसाड़ी गेट मेरठ, इमरान पुत्र सलाउद्दीन निवासी शौकीन गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ और शहजाद पुत्र शाहिद निवासी शौकीन गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 01 डीप फ्रिज, 01 ओवन, 05 पंखे, 01 इन्वर्टर, 02 बैटरियां, 23 किलो तांबे का तार, 25 हजार रुपये नगद और इस चोरी में प्रयोग किये गये 01 टैम्पो को बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने होटल से सामान चोरी और छपार क्षेत्र में डीसीएम की तिरपाल काटकर तांबे का तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी कर सामान बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाते हैं। एसएचओ ने बताया कि इमरान और अलीमुद्दीन के खिलाफ मेरठ, बुलन्दशहर और मुजफ्फरनगर के कई थानों में चोरी, हथियार और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। शहजाद भी खतौली और छपार क्षेत्र में दर्ज चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। चोरी की वारदातों का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र, उपनिरीक्षक नंदकिशोर शर्मा, हेड कांस्टेबल अरुण, मनीष कुमार, मुनीश शर्मा, शीतल देव चौधरी, उमेश मावी और कांस्टेबल विवेक, शौबीर तेवतिया, प्रदीप, विकास कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट पर बेमियादी धरना देंगे परिजन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ ब्रह्माकुमारीज़ ने शुरू किया जागरुकता अभियानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचानाः कपिल देववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  तकनीकी रूप से और सशक्त हुई मुजफ्फरनगर पुलिसभाकियू नेता

Read More »