पंजाब को मदरसों से मददः बाढ़ संकट में आगे आया मुस्लिम समाज

यह संदेश दिया कि इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा है। जब कोई समुदाय संकट में होता है, दूसरे समाजों का फर्ज है कि वे मदद का हाथ बढ़ाएं

मुजफ्फरनगर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से तबाही का मंजर देखते हुए मुजफ्फरनगर के मुस्लिम समाज ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। मदरसों और समाजिक संगठनों ने मिलकर राहत पहुंचाने का बड़ा फैसला लिया है। जड़ौदा और जौला में हुई दो अलग-अलग बैठकों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नकद और राहत सामग्री जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
तहसीन अली ने बताया कि जनपद के गांव जड़ौदा में मुस्लिम त्यागी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन अध्यक्ष मुरसलीन त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की तत्काल मदद के लिए नकद सहयोग देने की अपील की गई। मौके पर ही 1,50,000 रुपये की राशि जमा की गई। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से भी अपनी हैसियत के अनुसार सहयोग राशि भेजने की गुजारिश की। मुरसलीन त्यागी ने कहा कि पंजाब के लोग हर संकट में दूसरों के काम आते हैं, अब हमारा फर्ज है कि हम उनके लिए राहत का हाथ बढ़ाएं। बैठक में उपाध्यक्ष शाहनज़र त्यागी, सचिव शहजाद त्यागी, इशरत हुसैन त्यागी, साजिद हसन, कलीम त्यागी, सलीम त्यागी, मुस्लिम जाट फेडरेशन से आशु चौधरी, फरमान चौधरी, तहसीन अली असारवी, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद ताजिम, मूसा चेयरमैन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इधर, बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला के मदरसा हयातुल इस्लाम में भी पंजाब राज्य के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद जुटाने को लेकर हाई लेवल बैठक हुई। गांव के उलमा और जिम्मेदार लोगों ने आपसी सहमति से एक कमेटी गठित की। तय किया गया कि सभी मस्जिदों और मदरसों के जिम्मेदार अपने-अपने क्षेत्र से राहत सामग्री और नकद सहयोग एकत्र करेंगे, जिसे कमेटी के सुपुर्द कर रविवार-सोमवार तक गाड़ियों के जरिए पंजाब भेजा जाएगा। मौके पर ही कुछ चंदा इकट्ठा भी कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  सऊदी में पत्नी से लड़ बैठा बेटा, गांव में पिता-भाई को भेजकर बहू ने पिटवा दिए रिश्तेदार

इस बैठक में मुफ़्ती आजाद, जमीयत जौला के सदर मौलाना गय्यूर, मौलाना उस्मान, आईमा तंजीम सदर जौला, बाबा मुन्ना प्रधान, अब्दुल जब्बार, ताहिर ठेकेदार, मौलवी उस्मान, मौलवी जबील अहमद, एडवोकेट गुलरेज राणा, इरफान राणा भट्टा, मोमीन बाबा, डॉ. भूरा, मनव्वर राणा, कामिल अली, असफाक नेता, मौलाना आकिल मजाहिरी, मौलाना माजिद, हाफिज अब्दुल सत्तार, डॉ. मुबारक हसन, वसीम नेता, आरिफ अली, शाहिद राणा समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी व धार्मिक नेता उपस्थित रहे। दोनों बैठकों ने यह संदेश दिया कि इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा है। जब भी कोई प्रदेश या समुदाय संकट में होता है, दूसरे समाजों का फर्ज है कि वे मदद का हाथ बढ़ाएं और इस बार मुजफ्फरनगर के मुस्लिम समाज ने भयंकर बाढ़ से प्रभावित पंजाब प्रांत के लिए एकजुट होकर राहत अभियान की शुरुआत कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष पर हमला, महावीर चौक पर करणी सेना नेता गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर की बेकरियों पर खाद्य विभाग का छापा, मचा हड़कम्पस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट पर

Read More »