जीएसटी सुधारों के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार

मुंबई। सरकार की ओर से वस्तु एवं सेवा कर दरों को तर्कसंगत बनाने के कदम ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया। इस वजह से भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौटी। इस सकारात्मक रुख ने दिवाली से पहले मजबूत तेजी की उम्मीद जगाई और प्रमुख सूचकांकों में तेजी से बढ़त दर्ज की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बीते दिन यानी 3 सितंबर की देर रात वस्तु एवं सेवा कर ;जीएसटीद्ध पर की गई घोषणाओं से गुरुवार को बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांकों में जबरदस्त उछाल आया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 888.96 अंक उछलकर 81,456.67 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 265.7 अंक बढ़कर 24,980.75 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 87.85 पर खुला। जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि ऐतिहासिक जीएसटी सुधार उम्मीद से बेहतर रहा है। इससे कई क्षेत्रों को लाभ हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान भूकंप: 622 की मौत, हजारों घायल | ताज़ा अपडेट
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *