बहन के घर भाइयों ने खेला खूनी खेल, मासूम भांजे का कत्ल

बहन पर भी चाकुओं से किए वार, गंभीर हालत में मेरठ रैफर, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किराए के मकान में मां और बच्चों संग रह रही बहन के घर रात 2 बजे घुसे हमलावर, बेल्ट गले में डालकर भाइयों ने पूरे घर में घुमाया

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद की परिणीति एक खौफनाक खूनी हमले में हुई। नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी मोहल्ले में देर रात दो सगे भाइयों ने अपनी ही बहन और उसके मासूम बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 11 माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दो भाइयों पर अपने मासूम भांजे के कत्ल का आरोप लगा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि बच्चे की मां की हालत नाजुक होने के कारण उसका मेरठ में उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  विद्यालय में चिकित्सक टीम ने छात्रों को किया जागरूक

शहर के शामली बस स्टैंड के पास प्रेमपुरी इलाके में सोमवार की देर रात लगभग करी 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किराए के मकान में रह रही महिला छोटी पर उसके ही दो सगे भाइयों ने बेरहमी से हमला कर दिया। महिला अपने दो छोटे बच्चों और मां के साथ मकान में अकेली रह रही थी। बताया गया है कि महिला का पति चोरी के एक मामले में फिलहाल बागपत जेल में बंद है, जिस कारण वह अकेली ही बच्चों की परवरिश कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर भाई हाथ में चाकू लेकर आए और बहन के गले में बेल्ट डालकर पूरे घर में घसीटा। भाइयों ने पारिवारिक रंजिश में बहन पर चाकुओं से हमला किया तो इस घटना के दौरान महिला की गोद में मौजूद उसका 11 माह का बेटा अभिषेक भी हमले की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मासूम अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चार दिन बीते, लापता छात्र आर्यन का कोई सुराग नहीं

छोटी के एक पड़ोसी ने कहा कि हमने आधी रात को जोर-जोर से चीखने की आवाजें सुनीं। खिड़की से देखा तो भाई, बहन के गले में बेल्ट डालकर उसे घसीट रहे थे। उनके हाथ में चाकू भी था। बहन मदद की गुहार लगा रही थी लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि बीच में जाए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और महिला की स्थिति को देखते हुए मामले को हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि किराए पर रही छोटी नामक महिला के भाई बागपत निवासी आकाश और एक अन्य ने घर आकर हमला किया। महिला को गंभीर अवस्था में दिल्ली रैफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके 11 माह के बच्चे की हमले में मौत हो गई है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर लिए हैं। फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद मंगलवार को एसएसपी संजय वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए महिला छोटी के परिजनों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शहर की सड़कों से हटवाया गया अतिक्रमण, चेतावनी दी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन की अचानक मौत,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्नफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  काली स्कॉर्पियो प्रकरण पर भाकियू ने किया किनाराः गुंडई करने वाले युवक हमारे नहींइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चार दिन बीते, लापता छात्र आर्यन का कोई सुराग नहींलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »