देवबंद कोतवाली में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ

देवबंद। आज दिनांक 22 सितम्बर 2025 को सुबह 10:00 बजे थाना देवबंद परिसर में मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन स्वावलंबन पर केन्द्रित अभियान के अंतर्गत हुआ, जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 सितम्बर 2025 को किया था।

इस अवसर पर देवबंद कोतवाली में मिशन शक्ति फेज़ 5.0 केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में समाजसेवी प्रियमवंदा राणा, दा दून वैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, समाजसेवी ईरम उस्मानी, शाज़िया नाज़ सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान

मिशन शक्ति के महत्व पर बोलते हुए प्रियमवंदा राणा ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि “यह हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का स्थापना दिवस है।” उन्होंने आगे कहा कि “मैं सभी महिलाओं से यह कहना चाहती हूं कि निडर और बेखौफ होकर यहां आएं। आपकी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें पुलिस के संज्ञान में जरूर लाएं।”

इसे भी पढ़ें:  देवभूमि का स्वरूप बचाने को लैंड, लव और थूक जिहाद पर अंकुशः धामी

मिशन शक्ति केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सहयोग और आत्मनिर्भरता के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *