टोल प्लाज़ा डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में दो हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

रात करीब 1.30 बजे टोलकर्मियों ने अरविंद को उनके कमरे से उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट की।

मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस ने टोल प्लाज़ा डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडेय की हत्या के मामले में वांछित दो हत्यारोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अभियुक्त को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार और बिना नंबर की एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस कार्रवाई को पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व थाना प्रभारी छपार के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने किया।
छपार थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाज़ा पर ड्यूटी के विवाद को लेकर टोल कर्मचारियों और डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडेय के बीच विवाद हुआ था। 18/19 सितम्बर की रात करीब 1.30 बजे टोलकर्मियों ने अरविंद को उनके कमरे से उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट की। इसी क्रम में टोल मैनेजर मुकेश चौहान के साथ भी मारपीट की गई। इसके आधार पर थाना छपार में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 19 सितम्बर की शाम को थाना जानी क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान अरविंद पांडेय के रूप में हुई। इसके बाद मुकदमे में हत्या की धाराओं को भी जोड़ा गया।

इसे भी पढ़ें:  बिजोपुरा में चुनावी रंजिश में हिंसा, महिला प्रधान के बेटे व पौत्र सहित नौ नामजद

23 सितम्बर की सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से रुहाना से छपार की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर छपार-रुहाना मार्ग पर महरायपुर कट के पास चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी शिवम उर्फ शिव घायल हुआ, जबकि दूसरा आरोपी वीशू उर्फ विस्तार को कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य हत्यारोपी शिवम उर्फ शिव मलिक निवासी मोहम्मदपुर रायसिंह, थाना भोराकला घायल हुआ है, उसके बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं उसका साथी वीशू उर्फ विस्तार चौधरी निवासी मोहम्मदपुर रायसिंह, थाना भोराकलां को जंगल में काम्बिंक कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बिना नंबर की 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल, 02 तमंचे और 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद किये हैं। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में छपार थानाध्यक्ष मोहित कुमार के साथ उप निरीक्षक दीपक कुमार, पवन कुमार, तपन जयंत, राहुल कुमार और राजकुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार, कैलाश कुमार और सोहनवीर शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बारात बस हादसा, एक घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *