सपा नेत्री के बेटे की दबंगई-डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

नितिन बिडला पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उस पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्याजुपुरा मोहल्ले में सपा नेत्री और वाल्मीकि समाज की प्रमुख लीडर कुल्लन देवी के पुत्र नितिन बिडला की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में नितिन एक डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर उसे खुलेआम जान से मारने की धमकी देता नजर आ रहा है। वहीं, क्लीनिक से बाहर निकाल कर भी धमकाने का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नितिन बिडला ने डॉक्टर को क्लीनिक में ही नेस्तनाबूद करने की बात कही और उसके बाद क्लीनिक से बाहर खींचकर धमकी दी कि वह उसकी हत्या कर देगा। वीडियो में नितिन का आक्रामक व्यवहार और लगातार दी जा रही धमकियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि नितिन बिडला पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उस पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद उसका आतंक क्षेत्र में लगातार बना हुआ है।
इतना ही नहीं, नितिन बिडला की एक अन्य तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अवैध हथियारों के साथ पोज देता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अक्सर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है और रौब गालिब करता है। इससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नितिन की दबंगई से पूरा मोहल्ला त्रस्त है, लेकिन पुलिस प्रशासन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। पीड़ित डॉक्टर और आसपास के लोग लगातार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद आम जनता में भारी रोष है और लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई न की गई, तो उनका मनोबल और बढ़ता जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत पुरकाजी का रैन बसेरा देखकर एडीएम ने की सराहना

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  खतौली-मीरापुर मार्ग चौड़ीकरण को मंजूरी, 46 करोड़ से बदलेगी सूरतजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »