छात्र आर्यन की बरामदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया जौहर

छह राज्यों में हुई छात्र की तलाश, 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को मिशन शक्ति 5.0 टीम ने खंगाला

मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एक गुमशुदा छात्र को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्र की बरामदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने बड़ी भूमिका निभाई और छह राज्यों तक उसको तलाश किया गया। इसके साथ ही 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए छात्र को सकुशल उसके परिजनों तक पहंुचाने का काम किया। यह गुडवर्क पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग का बेहतरीन उदाहरण है।

एसएसपी संजय वर्मा ने गुरूवार को लापता छात्र की बरामदगी के सम्बंध में औपचारिक रूप से मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना का प्रारंभ 21 सितम्बर 2025 को हुआ, जब जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा के कक्षा 9 के छात्र आर्यन पुत्र आतिश कुमार निवासी अलीपुर कलां थाना तितावी का अपनी ही कक्षा के अन्य छात्रों से झगड़ा हो गया। प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को डांटकर वापस भेजने के बाद आर्यन अचानक स्कूल से लापता हो गया। विद्यालय के प्राचार्य आरके कटारिया ने तत्काल थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर दी, जिस पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला उपनिरीक्षक रेनू चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष महिला पुलिस टीम भी गठित की गई। सभी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित और समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीमों ने सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, मेरठ जनपदों के साथ ही हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली राज्यों सहित आसपास के कई जनपदों और राज्यों में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। महिला उपनिरीक्षक रेनू चौधरी के नेतृत्व में टीम ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे बच्चे की गतिविधियों का सुराग प्राप्त हुआ।
एसएसपी ने बताया कि लगातार तीन दिनों तक चले इस अभियान में अथक प्रयासों और तकनीकी सूझबूझ के चलते आखिरकार 24 सितम्बर को गुमशुदा छात्र आर्यन को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखों में खुशी और राहत के आंसू छलक आए। उन्होंने मुजफ्फरनगर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवतापूर्ण कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। इस दौरान परिजनों के साथ अन्य लोगों ने भी एसएसपी और उनकी टीम की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया। वहीं एसएसपी ने तनाव भरे तीन दिनों में पुलिस की मदद में सहयोग करने पर भाजपा नेता अजय सागर, यशवीर सिंह और अन्य ग्रामीणों को भी सम्मानित किया। सूत्रों ने बताया कि छात्र आर्यन विद्यालय के हॉस्टल की दीवार कूदने के बाद बिना किसी को बताये मेरठ चला गया था, वहां वो एक व्यक्ति के सम्पर्क में आया और तीन दिन उसके साथ रहा। इसी बीच परिजनों और पुलिस को उसके मेरठ होने की जानकारी मिली, वहां से पुलिस टीम ने उसको बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें:  नए साल पर मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ करनी थी मस्ती, भांजी ने मामा के घर करा दी चोरी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  अपहरण कर कुकर्म के आरोपी साधु को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कूड़े के ढेर पर जली अवस्था में मिला गौवंश, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकेत्सव में संस्कार, संवेदना और संस्कृति का संगमइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  लापरवाही पर गिरी गाज, छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिरलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »