लखीमपुर खीरी बस- वैन टक्कर: 5 की मौत, कई गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के ओयल चौकी इलाके में रोडवेज बस और यात्री वैन की आमने-सामने भिड़ंत में बड़ा हादसा हो गया। वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा कैसे हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन तेज रफ्तार से सीतापुर से लखीमपुर की ओर जा रही थी। मोड़ पर आते ही उसका संतुलन बिगड़ा और सामने से आ रही लखनऊ डिपो की बस से भिड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने घेरा मुख्यालय

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन करीब 10 फीट तक घिसटती चली गई। चालक सुनील (निवासी पिपरिया) स्टेयरिंग और सीट के बीच दबकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। आगे की सीट पर बैठे दो और यात्रियों की भी वहीं मौत हो गई।

मंजर और राहत कार्य

टक्कर से वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। क्रेन और एंबुलेंस की मदद से घायलो को अस्पताल भेजा गया। बस यात्रियों को दूसरी गाड़ियों से उनके गंतव्य तक रवाना किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर लगा जाम हटाया जा सका।

इसे भी पढ़ें:  शहर के टिल्ला पहुंचकर मंत्री कपिल देव ने किया नाला निर्माण का निरीक्षण

पुल और मोड़ ने बढ़ाया खतरा

ओयल चौकी से पहले बड़ी नहर पर बने पुल पर पिछले 15 दिन से मरम्मत का काम चल रहा है। यहां एक ही लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा था। पुल से पहले का तेज मोड़ हादसे की वजह बना।

घायलों की स्थिति

इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

वैन में कुल 15 लोग सवार थे। इनमें से 3 बच्चे और कई महिलाएं शामिल थीं। घायलों में सलमान अली और उनकी पत्नी निशा (घनपुर नौरगाबाद), सर्वेश कुमार (इंशनगर), शारदा प्रसाद (पटुआ), संजय यादव (सैदापुर सदौना) और पुष्पा (पिपराकोठी) शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *