मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र जागरुकता का बड़ा अभियानः मीनाक्षी स्वरूप

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के समग्र विकास में जनभागीदारी की महत्ता को रेखांकित किया।

मुजफ्फरनगर। रविवार को शुक्तीर्थ स्थित ऐतिहासिक शुकदेव आश्रम के मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा साधु-संतों और आम जनमानस के साथ सुना गया। इस दौरान राष्ट्रवाद के प्रति उत्साह और श्रद्धा का संगम बना नजर आया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद् सदस्य विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम का माहौल अत्यंत प्रेरणादायक रहा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाजसेवकों के उल्लेखनीय योगदानों की सराहना करते हुए देश के समग्र विकास में जनभागीदारी की महत्ता को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फैक्ट्री से लौट रहे दलित युवक की हत्या, गांव में मिला शव

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मन की बात कार्यक्रम को राष्ट्र को जागरूक करने वाला एक बड़ा अभियान बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाली एक संवेदनशील कड़ी है। यह न केवल प्रेरणा देने वाला है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनमानस को जागरूक करने वाला भी है। इसमें शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य और समाज सेवा जैसे विविध विषयों को बेहद सरल व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। हम सभी को इस कार्यक्रम से सीख लेकर अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवाओं में देश सेवा का भाव प्रबल होता है। उन्होंने इसे भारत के नव निर्माण की संकल्प यात्रा बताया।
जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि ‘मन की बात कार्यक्रम जन-जन की बात बन चुका है और यह हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों की याद दिलाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने मन की बात को एक प्रेरक संदेश के रूप में आत्मसात किया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डॉ. पुरुषोत्तम, संजय अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, शरद शर्मा, सचिन त्यागी, सभासद देवेश कौशिक, हरेन्द्र शर्मा, रेणु गर्ग के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर ने दिए ओवरलोड वाहनों की जांच के आदेशः डीएम-एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

Also Read This

मुजफ्फरनगर की 10 निकायों में 34 सभासद नामित, भाजपा का दबदबा और मजबूत

मुजफ्फरनगर व खतौली में 5-5, आठ नगर पंचायतों में 3-3 सभासदों का मनोनयन, चेयमरैन मीनाक्षी स्वरूप के पालिका बोर्ड में भाजपा की स्थिति हुई और सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के नगरीय निकायों में राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन के बाद राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक लंबे इंतजार के बाद निकायों में सत्ता पक्ष के कोटे से राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन को मंजूरी प्रदान कर दी गई। जनपद मुजफ्फरनगर की दो नगरपालिकाओं सहित कुल 10 निकायों में 34 सभासदों की नियुक्ति से जहां इन निकायों में बोर्ड का आकार बढ़ा है, वहीं इन सदनों के संख्याबल में भाजपा का प्रभाव भी और मजबूत हुआ है।

Read More »

26 मार्च को प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा, तैयारियों का निरीक्षण

एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा, पुलिस लाइन में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और पारदर्शिता पर जोर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 26 मार्च से प्रस्तावित प्रशिक्षु आरक्षियों की बाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,

Read More »