रामलीला-बालि का हुआ वध, हनुमान जी ने की लंका दहन

श्री आदर्श रामलीला कमेटी पटेलनगर में वायुमार्ग से उड़े बजरंग बली तो श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा आसमां

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा इस साल मनाये जा रहे स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव में सोमवार की रात्रि में कलाकारों द्वारा बालि वध के बाद लंका दहन लीला का रोमांचकारी मंचन किया गया। मां सीता की खोज में सौ योजन समुद्र पार कर लंका पहुंचे हुनमान जी ने वायुमार्ग से उड़कर लंका में आग लगाई, दर्शकों ने जय बजरंगबली और जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। लंका दहन के साथ भव्य आतिशबाजी ने सभी को रोमांचित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे, जिनमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस दिव्य लीला का आनंद उठाया।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में बुधवार को लीला मंचन का शुभारंभ आरती और पूजन के बाद मुख्य अतिथि सीए शीतल जैन, चिराग गर्ग शाकुम्भरी पेपर मिल, जय प्रकाश बंसल और सत्यप्रकाश रेशू एडवरटाईजर्स के पारिवारिक सदस्यों के द्वारा मंच पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल ने अतिथियों को रामलला की भव्य भेंट देकर सम्मानित किया। लीला की शुरूआत बालि और सुग्रीव के बीच भयंकर यु( के साथ होती है। बालि से पराजित होने के बाद सुग्रीव भगवान राम की शरण में पहुंचते हैं और फिर दूसरे यु( में भगवान श्री राम बालि का वध कर सुग्रीव को राजपाट सौंप देते हैं। इसके पश्चात मां सीता की खोज के लिए हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराने की लीला ने सभी का मन मोह लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्राइम कंट्रोल को लेकर एक्शन मोड पर आए मंत्री कपिल देव

जब राम जी की सेना समुंद्र के किनारे पहुंच जाती है तो प्रभु श्री राम हनुमान जी को रावण को अंतिम चेतावनी व सीता जी का हाल जानने के लिए भेजते हैं, जब हनुमान जी सौ योजन समुंद्र को पार कर पानी के ऊपर से जा रहे होते हैं तो आगे बढ़ने पर सुरसा हनुमानजी का रास्ता रोक लेती है। अनुनय विनय के बाद भी बात न बनने पर सुरसा के मुख का फैलाव 32 योजन होते ही हनुमान जी सूक्ष्म रूप धर प्रवेश कर, बाहर आ जाते हैं। मच्छर रूप धारण कर लंका में प्रवेश करने के बाद हनुमान जी मां सीता का पता लगाने में जुट जाते हैं, एक कुटिया से राम-राम की आवाज सुन हनुमान ब्राह्मण वेष धारण कर अंदर जाते हैं और सामने विभीषण को पाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  कबूतरबाज प्रियांक कुतुबपुरिया पर कसा कानूनी शिकंजा

हनुमान का परिचय पाते ही विभीषण प्रणाम करते हैं और माता सीता का पता बताते हैं। अशोक वाटिका पहुंचे हनुमान सीता पर रावण द्वारा किए जा रहे अत्याचार से व्यथित हो जाते हैं। इसके बाद खाना खाने के समय उत्पात मचाने के चलते जब हनुमान जी को रोकने के लिए रावण पुत्र अक्षय पहुंचता है तो उसका संहार हो जाता है। मेघनाद द्वारा बंदी बनाकर उनको रावण दरबार में लाया जाता है तो अहंकारी रावण हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है, लेकिन पल भर में हनुमान जी रावण की लंका को जलाकर राख करते हैं। रावण के दरबार से वायु मार्ग से होते हुए हनुमान लंका दहन करते हैं तो दर्शक रोमांच से भर जाते हैं। लंका दहन के बाद विभीषण शरणागत, सेतुबंध और श्री रामेश्वरम की स्थापना की लीला का सुन्दर मंचन कलाकारों द्वारा किया जाता है।

रामलीला समिति के संयोजक विकल्प जैन ने बताया कि पटेलनगर मैदान पर रामलीला महोत्सव के दौरान लंका दहन की लीला विशेष आकर्षण का केन्द्र रहती है। रामलीला मंच से करीब 25 फुट ऊंचाई पर भव्य लंका महल का सेट बनाया गया था। जहां वायुमार्ग से उड़कर हनुमान जी पहुंचे और लंका को दहन किया, यह मुख्य रोमांच देखने के लिए शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी हर साल भारी संख्या में रामभक्त उमड़ते हैं। इस वर्ष भी लंका दहन की लीला को विशेष रूप से तैयार किया गया था, जिससे दर्शकों को एक नया रोमांच मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों का आक्रोश जारी, वेतन निर्धारण व लंबित प्रकरणों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना जारी

इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चौधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चौधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन, सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »