मुज़फ्फरनगर-भोली-भाली महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

खतौली पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में तीन शातिर ठग गिरफ्तार भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद

मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव के पर्यवेक्षण में थाना खतौली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज मोबाइल मोटरसाइकिल और नगदी बरामद की गई है।
सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि 2 अक्टूबर को थाना खतौली क्षेत्र के ग्राम फहीमपुर खुर्द निवासी एक महिला ने थाने में लिखित तहरीर दी जिसमें उसने बताया कि तीन युवक राकेश आदित्य और राहुल स्वयं को सीमा माइक्रो कंपनी का प्रतिनिधि बताकर महिलाओं को 50 हजार रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 2-2 हजार रुपये अग्रिम फीस के तौर पर वसूलते हैं और फिर मोबाइल बंद कर लेते हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना खतौली पर मुकदमा अपराध संख्या 380/25 धारा 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही आरंभ की गई।
बताया कि दिनांक 2/3 अक्टूबर की मध्य रात्रि थाना खतौली पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध युवक शाहपुर नहर पटरी के पास खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी और तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल सिंह पुत्र भुनेला सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बबुरा थाना विंध्याचल जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) उम्र 33 वर्ष, विक्रम सिंह पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी ग्राम छोटा बांस थाना रादौर जिला यमुनानगर (हरियाणा) उम्र 33 वर्ष और साजन खान पुत्र फान खान निवासी ग्राम बैड़ी खजूरी थाना रादौर जिला यमुनानगर (हरियाणा) उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 17 फर्जी आधार कार्ड, 08 फर्जी वोटर आईडी कार्ड, 03 जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट, 09 मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के), 05 फर्जी सिम कार्ड, 02 फर्जी मोहरें व 02 स्टाम्प पैड, 02 फर्जी बिल बुक व 04 सादी बिल बुक, 09 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 31 एसएमसीसी कंपनी के फर्जी व खाली आईडी कार्ड, 02 ड्राइविंग लाइसेंस, 03 मोटरसाइकिल, 4270 रुपये नगद, 01 रजिस्टर जिसमें नाम पते व मोबाइल नंबर दर्ज हैं, सामग्री बरामद की गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं जो शामली बिजनौर मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर जनपदों में सक्रिय था। वे गांवों में जाकर स्वयं को लोन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर महिलाओं को लोन का लालच देते थे और उनसे फाइल चार्ज बीमा आदि के नाम पर रुपये वसूलते थे। इसके बाद वे मोबाइल बंद कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(5) 336(2) 338 336(3) 340(2) 3(5) तथा आधार अधिनियम की धारा 42 की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की यह कार्यवाही जनपद में सक्रिय अन्य ठग गिरोहों के लिए एक कड़ा संदेश है। वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की तत्परता से अग्निवीर अभ्यर्थी को मिला खोया बैग

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने देवबंद पहुंच मंत्री बृजेश सिंह के पिता को दी

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  कमिश्नर ने दिए ओवरलोड वाहनों की जांच के आदेशः डीएम-एसएसपी से मांगी रिपोर्टमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की

Read More »