मुजफ्फरनगर-पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त जवानों की याद में पुलिस लाइन में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह

मुजफ्फरनगर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा और उन्हें नमन किया।
इस दौरान शहीदों की वीरता को नमन करते हुए यह संदेश दिया गयाकृकि इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना, लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने, ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी का छापाः दो नामचीन होटल्स में 8.5 करोड़ की टैक्स चोरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें विगत वर्ष के दौरान ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त पुलिसकर्मियों की शहादत का उल्लेख किया गया। सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को उनके बलिदान से अवगत कराते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई। पुलिस स्मृति दिवस की शुरुआत 21 अक्टूबर 1959 की एक वीरगाथा से हुई थी। लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी पर चीनी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में 10 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस घटना को स्मरण करते हुए हर वर्ष 21 अक्टूबर को देशभर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

यह दिन उन तमाम पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश सेवा में शहीद हो गए। पुलिस सेवा सदैव जोखिम और चुनौती से भरी रही है। कर्तव्य पथ पर डटे इन वीर जवानों की शहादत आने वाली पीढ़ियों को सेवा, समर्पण और साहस की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

Also Read This

हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, छह लोगों की मौत, दो घायल

बदायूं- बदायूं जिले में कछला और उझानी के बीच हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों का कब्जे में लिया है। चालकों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल के

Read More »

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »