Home » Muzaffarnagar » स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

भाजपा ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को दी गति, दिसम्बर तक किया जाएगा जनजागरण

मुजफ्फरनगर। भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं वेकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने ‘घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी’ के संकल्प के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और जनता को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने की रणनीति साझा की।
भारतीय जनता पार्टी देशभर में श्आत्मनिर्भर भारत अभियानश् को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी के मूल मंत्र के साथ अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना और स्थानीय उद्योगों को मजबूती प्रदान करना है। भाजपा का यह प्रयास न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जनता को राष्ट्रनिर्माण में भागीदार बनाने की पहल भी है।

प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं। उनका कहना था कि भाजपा का यह अभियान सिर्फ आर्थिक स्वावलंबन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, लघु उद्योगों को सशक्त बनाना और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 3 अक्टूबर से 25 दिसम्बर तक जिलेभर में चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम और जनजागरण रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की भावना तभी साकार होगी, जब हर नागरिक देश के उत्पादों को अपनाएगा और स्वदेशी उद्यमों को सहयोग देगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के इस अभियान के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें रोजगार सृजन, कौशल विकास, नवाचार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का संकल्प है, जिसे भाजपा जिले के हर नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, अभियान के जिला संयोजक सुधीर खटीक, सह संयोजक हरेन्द्र शर्मा, सचिन त्यागी, रविकान्त प्रधान, शरद शर्मा, रोहताश पाल, अचिंत मित्तल, विनय घई, जोगेन्द्र गुर्जर, पिन्टू त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

पुलिस ने चलाया डंडाः भगत सिंह रोड और शिव चौक में हटाया गया अतिक्रमण

यातायात विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बाजार में हड़कंप, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी सख्त कार्यवाही मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य बाजारों में शुक्रवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब भारी पुलिस बल और यातायात विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। रोजाना जाम की समस्या से परेशान शहरवासियों के लिए यह अभियान राहत का संदेश लेकर आया, वहीं सड़क पर कब्जा जमाने वालों में हड़कंप देखने को मिला। शहर की व्यस्त सड़कों पर जाम और अव्यवस्था की लगातार बढ़ती शिकायतों को देखते हुए शुक्रवार को यातायात विभाग तथा शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान मुख्य रूप से

Read More »

नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का चेयरमैन जहीर फारूकी ने दिखाया रास्ता

पुरकाजी राजकीय इंटर कॉलेज में कैरियर काउंसिलिंग मेले में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 140 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Read More »

मेरठ में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, फोन कर घर से बुलाया था बाहर

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की उसकी मां के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया और करीब 150 मीटर की दूरी पर घेरकर सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक वहीं गिर पड़ा, जबकि मां मदद के लिए चीखती रह गई और आरोपी बाइक से फरार हो गए। इसे भी पढ़ें:  सड़क निर्माण में लापरवाही पर मंत्री सख्त, जलनिकासी सिस्टम पहले सुधारने के आदेश  मृतक की पहचान 26 वर्षीय केशव के रूप में हुई है। परिवार के लोग घायल अवस्था में उसे पास के अस्पताल लेकर पहुँचे,

Read More »