मुजफ्फरनगर-उत्तर प्रदेश ट्रेड शोःस्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ

स्थानीय उत्पादों की सराहना, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, महिलाओं को मिला रोजगार का तोहफा

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी परिसर में गुरूवार से स्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका आयोजन 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान पी.आर. पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया।

इसे भी पढ़ें:  सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

स्थानीय उत्पादों को मिली बढ़ावा, श्वोकल फॉर लोकलश् का संदेश
उद्घाटन उपरांत अतिथियों ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने उद्योग विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ष्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘वोकल फॉर लोकल’ की संकल्पना को साकार करने हेतु ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम भी होगा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्टः मुजफ्फरनगर की सड़कों पर पूरी रात डटे रहे पुलिस अफसर, चप्पे-चप्पे की चैकिंग

महिलाओं को स्वरोजगार- 50 लाभार्थियों को मिलीं सिलाई मशीनें
स्वदेशी मेला 2025 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 50 लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार प्रकट किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनता से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में आएं और स्वदेशी स्टॉलों से खरीदारी कर स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करें।

नवीन मंडी बना स्वदेशी का केंद्र, विभागीय सहभागिता और आयोजन की भव्यता
मेले में उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, महिला कल्याण, हस्तशिल्प, एमएसएमई सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर न केवल उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, बल्कि योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मिन, सहायक आयुक्त आशीष, जिला उद्यान अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया। आगामी 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास है। स्थानीय हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, पारंपरिक वस्त्र, जैविक उत्पाद, फूड स्टॉल, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले को और आकर्षक बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नवरात्र से नौ संदेशः महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा कर रही समाजसेवी ममता अग्रवाल

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  भाकियू का ऐलानः ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालयों का घेराव करेंगे किसानजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक

Read More »