विदेशी नौकरियों का सुनहरा मौकाः गोरखपुर में लगेगा रोजगार महाकुंभ

अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण, कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से विदेश में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से रोजगार महाकुंभ-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य दो दिवसीय आयोजन 14 और 15 अक्टूबर को गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 10,655 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह अवसर प्रदेश के हजारों युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। रोजगार महाकुंभ में चयन के लिए जिन पदों पर भर्ती की सुविधा प्रदान की जा रही है, उनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर (रिगिंग), मोबाइल एवं पम्प ऑपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, बस चालक, शटरिंग कारपेंटर और कंस्ट्रक्शन हेल्पर शामिल हैं। ये पद मुख्यतः तकनीकी और निर्माण क्षेत्र से संबंधित हैं और विदेशों में बेहतर वेतन और सुविधाओं के साथ उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। सिर्फ पंजीकरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अभ्यर्थी को पोर्टल पर उपलब्ध कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा तभी वे रोजगार महाकुंभ में भाग ले सकेंगे। बताया कि रोजगार महाकुंभ में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थियों को कुछ मुख्य दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य है, जिनमें सेवायोजन पोर्टल का पंजीकरण कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां, मान्य फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि और अद्यतित बायोडाटा शामिल हैं। अभ्यर्थियों को इस आयोजन में भाग लेने हेतु कोई यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि श्रम एवं सेवायोजन विभाग का यह प्रयास उन युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो विदेशों में कार्य करना चाहते हैं और जिनमें तकनीकी या निर्माण क्षेत्र में काम करने की क्षमता है। इस आयोजन से न केवल युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, बल्कि इससे प्रदेश के कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

Also Read This

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनी  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरी

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »