स्पाइडर-मैन बना अश्लीलता का खलनायक: देवबंद में महिलाओं से अमर्यादित हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार

देवबंद में सोशल मीडिया के जुनून ने एक युवक को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। स्पाइडर-मैन का मुखौटा लगाकर रील बनाने के शौक में वह अपनी मर्यादा और सभ्यता भूल बैठा। आरोपी युवक सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के पीछे जाकर अचानक कूद पड़ता, डांस करता और अश्लील हरकतें करता था।

यह सब उसने “स्पाइडर-मैन रील्स” के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए किया, लेकिन वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंच गया। देवबंद कोतवाली की एंटी रोमियो स्क्वाड ने 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके सिर से “स्पाइडर-मैन” का भूत उतार दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: ट्रैक्टर चालक की मौत

कोतवाल नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक, जिसकी उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच है, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया की अंधी दौड़ में ऐसे कार्य न करें जो समाजिक मर्यादा को ठेस पहुंचाएं और उन्हें जेल की हवा खानी पड़े।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उद्योगपतियों को धमकाने वाले तीन नेताओं सहित सौ लोगों पर मुकदमा

पुलिस हिरासत में आते ही वही युवक जो सोशल मीडिया पर हीरो बनने चला था, अब गिरधारी बन गया और हाथ जोड़कर गुहार लगाता दिखा कि “अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगा।”
यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि रील्स की दौड़ में आज की युवा पीढ़ी किस दिशा में जा रही है — मनोरंजन की आड़ में मर्यादा और संस्कारों को भूलना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व का पांचवा दिन उत्तम सत्य धर्म के रूप मे मनाया।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *