मुजफ्फरनगर में दमदार बाइक जावा का पहला शोरूम खुला

रामपुर तिराहे पर शाहपुर के शांति गु्रप परिवार के जावा शांति शोरूम का भव्य उद्घाटन, बाइक बुकिंग पर उपहार की सौगात

मुजफ्फरनगर। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में शांति गु्रप परिवार के रूप में बड़ी पहचान रखते हुए शाहपुर के जैन परिवार ने अब ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी कदम आगे बढ़ाये हैं। शाहपुर के जैन परिवार के द्वारा जनपद में दो पहिया वाहनों में अपने दमदार मॉडल के कारण खास पहचान रखने वाली जावा बाइक का पहला शोरूम खोला है। इस जावा शांति शोरूम का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ और बाइक की हर बुकिंग पर एक शानदार उपहार का वादा जैन परिवार ने किया है।
जनपद में इस दिवाली दमदार बाइक ब्रांड जावा को शाहपुर के प्रतिष्ठित जैन परिवार के अखिल कुमार जैन ने लान्च किया है। रामपुर तिराहा स्थित जावा शांति शोरूम का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में जावा बाइक कंपनी के सेल्स ऑफिसर मोहम्मद अजीम एवं चिन्मय गुप्ता ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शोरूम मालिक अखिल कुमार जैन ने परिवार के अन्य सदस्यों और शोरूम के मुख्य कर्मचारियों के साथ सभी का स्वागत किया।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह जावा का जनपद में पहला शोरूम है, जहां चार वाल्व लिक्विड कूल इंजन से लैस दमदार मोटरसाइकिलें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि यह गाड़ियाँ तेज़ गर्मी में भी अधिक गर्म नहीं होतीं और लंबे सफर में बेहतर परफॉर्मेंस देती हैं। जावा बाइक्स अब विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं और इनकी निर्माण यूनिट इंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित है। त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने खास ऑफर की भी घोषणा की है। पहले 21 ग्राहकों को विशेष गिफ्ट और लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि जावा बाइक का मुख्य कंपटीशन रॉयल एनफील्ड जैसी गाड़ियों से है और यह युवा वर्ग के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। उद्घाटन समारोह में शाहपुर के शांति जैन परिवार के लोगों के साथ ही मुख्य रूप से अखिल कुमार जैन, सतीश कुमार गोयल, विजय गोयल समेत अनेक मित्र, संबंधी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शोरूम की सफलता की कामना करते हुए जावा ब्रांड के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में टोंटी चोरी से हाहाकार, समाजसेवियों

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में बढ़ सकता है समय-पौने तीन करोड़ फार्म वापस नहीं लौटेफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस नम्बर वनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांगलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »