सरकार का फैसला सही, किसानों को होगा 3000 करोड़ का लाभः धर्मेन्द्र मलिक

सीएम योगी के गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भाकियू अराजनैतिक ने जताई खुशी, कहा-किसान हित में हो रहा काम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए मूल्य में 30 रुपए कुंतल की बढ़ोतरी को ऐतिहासिक बताते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने खुशी जताई। प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। उन्होंने संगठन और किसानों की ओर से इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गन्ना किसानों की और से आभार भी प्रकट किया।
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 35 लाख गन्ना किसान है। प्रदेश में 122 शुगर मिल संचालित हैं। यहां पर गन्ना लगभग 50 लाख किसान और मजदूरों के परिवारों के भरण पोषण का साधन है। उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन के साथ-साथ गुड और खांडसारी में भी अव्वल प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में गन्ना एवं गन्ना किसानों का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तर प्रदेश में हर वर्ष लगभग औसतन 1000 लाख मीट्रिक टन गन्ने का उत्पादन होता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का फैसला स्वागत योग्य है। इस निर्णय से गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ में उद्योग को भी मक्का, पापुलर, व्यावसायिक नेपियर घास आदि से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए भी आसानी होगी, जिससे आगमी वर्षों में भी भरपूर गन्ना मिलता रहेगा। इस फैसले से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ का अतिरिक लाभ लाभ होगा। कहा कि साथ ही साथ हम हाल में ही किसानों को रबी की फसलों में 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को फ्री बिजली, उत्तर प्रदेश में यूरिया के दाम कम करने, किसानों की ऋण माफी जैसे अनेक कार्य किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  इंटर कॉलेज परिसर में मानव अस्थियां मिलने से हड़कंप

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »