अमेरिका-चीन के बीच नई डील: ट्रंप और शी जिनपिंग में ‘रेयर अर्थ’ सप्लाई पर सहमति, टैरिफ घटा 10% तक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया कि उनकी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दुर्लभ खनिजों (Rare Earths) की सप्लाई को लेकर समझौता हो गया है। ट्रंप ने बताया कि चीन अगले एक साल तक अमेरिका को रेयर अर्थ की आपूर्ति करने के लिए तैयार हो गया है।

इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि चीन पर फेंटानिल (नशीला पदार्थ) से जुड़े मामलों को लेकर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 10% किया जा रहा है। इस फैसले के बाद अमेरिका का कुल टैरिफ चीन पर 57% से घटकर 47% रह गया है।

इसे भी पढ़ें:  भारत-रूस व्यापार संतुलन पर पुतिन का जोर, मोदी की तारीफ

दोनों नेता दक्षिण अफ्रीका के बुसान में मिले, जहां उन्होंने व्यापार, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। ट्रंप ने कहा —

“अमेरिका और चीन के बीच अब सभी विवाद सुलझा लिए गए हैं। यह समझौता दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक होगा और इसे एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है।”

उन्होंने बताया कि बैठक में रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भी बातचीत हुई। ट्रंप ने कहा, “यूक्रेन का मुद्दा मजबूती से उठाया गया। हम इस पर मिलकर काम करेंगे और देखेंगे कि शांति के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

 

ट्रंप ने यह भी बताया कि चीन ने अमेरिका से बड़ी मात्रा में सोयाबीन खरीदने का वादा किया है और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में स्थिरता की दिशा में प्रगति हुई है।

अंत में ट्रंप ने कहा कि वे अप्रैल में चीन की यात्रा करेंगे, जिसके बाद शी जिनपिंग भी अमेरिका आएंगे। उनका संभावित कार्यक्रम वॉशिंगटन डीसी या फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित ट्रंप के आवास पर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Pentagon Report China Reaction: US पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने का आरोप
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *