के मंत्री पर हमला — रास्ते में गाड़ी रोककर की अभद्रता

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश: गुरुवार रात समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड के काफिले पर हुए हमले से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब मंत्री रॉबर्ट्सगंज से बैठक के बाद डाला लौट रहे थे। रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने और अभद्रता करने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, मंत्री का काफिला जब लोढ़ी टोल प्लाजा पार कर रहा था, तभी पीछे से आई एक स्विफ्ट डिज़ायर (UP32 KP 1042) कार ने एस्कॉर्ट वाहन को बार-बार ओवरटेक करने की कोशिश की। कुछ दूरी बाद कार सवारों ने मंत्री की गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक दिया और गाली-गलौज करते हुए बोनट व शीशे पर मुक्के मारने लगे।

इसे भी पढ़ें:  YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः सोमेन्द्र तोमर

स्थिति बिगड़ती देख मंत्री ने ड्राइवर को शीशा बंद रखने और तुरंत गाड़ी आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल से ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चोपन थाने की टीम ने सोन नदी पुल के पास बैरियर पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने संदिग्ध कार को रोका, लेकिन उसमें सवार युवक मौके से भाग निकले।

इसे भी पढ़ें:  शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर बेल्टों से पीटा

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन दुद्धी निवासी अंकित मिश्रा के नाम पर पंजीकृत है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, शुभम सोनी और पंकज अग्रहरि नाम के दो अन्य युवक फरार बताए जा रहे हैं।

सोनभद्र के एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह विवाद ओवरटेकिंग को लेकर हुआ था। मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन से विवाद के बाद मामला बढ़ा।

इसे भी पढ़ें:  एलएंडटी के वेयर हाउस में भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राख

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटना उस समय हुई जब मंत्री सोनभद्र कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी दौरे (15 नवंबर) की तैयारियों की समीक्षा बैठक करके लौट रहे थे। शाम लगभग 7 बजे उनका काफिला रवाना हुआ था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हमला, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा के तहत केस दर्ज किया है। टीम फरार दोनों युवकों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Also Read This

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः सोमेन्द्र तोमर  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला,

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »