PATEL BIRTHDAY-राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी रन फॉर यूनिटी

मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और डीएम व एसएसपी के साथ सैकड़ों नागरिकों ने सरदार पटेल को किया याद

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति और एकता के रंग में रंग गया। टाउन हॉल मैदान से निकली रन फॉर यूनिटी में मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी ने एकता, अखंडता और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि देशभक्ति से ओतप्रोत देश की एकता को समर्पित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार सुबह टाउन हॉल मैदान से हुआ, जहाँ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने झंडा दिखाकर रन फॉर यूनिटी का आगाज किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा के कार्यक्रम संयोजक संजय गर्ग, सह संयोजक रोहताश पाल एवं सुनील दर्शन, लोकसभा संयोजक विजेंद्र पाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक और अशोक कंसल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा के साथ अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इसे भी पढ़ें:  श्री हनुमान मन्दिर शिव चौक में मनेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

नगर के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा लहराते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नारा बुलंद किया। टाउन हॉल मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस उस विचारधारा का पुनर्स्मरण है जिसने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक अखंड राष्ट्र बनाया। सरदार पटेल का जीवन इस सत्य का प्रतीक है कि जब विचार, उद्देश्य और कर्म एक हो जाते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है। मंत्री अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम अपने देश के उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि आज का यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारी विविधता ही हमारी शक्ति है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में बढ़ सकता है समय-पौने तीन करोड़ फार्म वापस नहीं लौटे

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी सवरूप ने कहा कि आज भारत विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है, और यह तभी संभव है जब देश की जनता एकता और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़े। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सुख-दुःख से ऊपर उठकर देश को एक सूत्र में पिरोया और आधुनिक भारत की नींव रखी।

रन फॉर यूनिटी में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लेकर माहौल को ऊर्जावान बना दिया। टाउनहाल से हाथों में तिरंगा लेकर मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बच्चे सभी देशभक्ति के उत्साह से ओतप्रोत नजर आये और यहां से जुलूस के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे तथा राष्ट्रवाद और अखंड भारत की अलख जगाने का काम किया। यह दौड़ शिव मूर्ति से नावल्टी चौराहा, अंसारी रोड, ब्राहमण स्कूल, मालवीय चौराहा से टाउन हॉल मैदान पर आकर संपन्न हुई। कई स्थानों पर नगर वासियांे ने दौड में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नारा लगाते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, वर्दी,चाकू और बाइक बरामद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष डा0 सुभाष शर्मा, रामकुमार सहरावत, विशाल गर्ग, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, मंत्री पुरूषोत्तम गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, जिला मंत्री सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, साधना सिंघल, रेनु गर्ग, जिलाध्यक्ष अनुसुचित मोर्चा अजय सागर, मण्डल अध्यक्ष दीपक मित्तल, नन्दकिशोर पाल, अमित शास्त्री, प्रमोद कश्यप, सभासद रजत धीमान, बोबी सिंह, कुसुम लता पाल, योगेश मित्तल, रविकान्त शर्मा, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, प्रशांत बालियान, शोभित गुप्ता, पूर्व सभासद मितिका गर्ग नरेश गुप्ता, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, हिमांशु सैनी, सुनील तायल, सलभ गर्ग, प्रमोद मित्तल, संजय मिश्रा, राजेश पाराशर, विजय प्रजापति, सुखदर्शन बेदी, सरदार सतपाल सिंह मान, अभिजीत गम्भीर, सीडीओ कमल कान्डेकर, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, जिला क्रिडा अधिकारी पूनम विश्नोई, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा। मंच से सभी ने एकता के प्रतीक स्वरूप तिरंगा लहराया।

Also Read This

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई पहचानः गौरव

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई पहचानः गौरव स्वरूपग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल

Read More »

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई

Read More »