रालोद नेता-शिक्षक प्रकरणः माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में दिखा आक्रोश

छोटू राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से मिलकर संघ पदाधिकारियों की वार्ता, कहा-सम्मान से कोई समझौता नहीं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में शिक्षक समाज की गरिमा और सम्मान से जुड़े एक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रालोद नेताओं द्वारा छोटूराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संग की गई अभद्रता, गाली गलौच और हाथापाई की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें गंभीर विचार-विमर्श के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने छोटू राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से भेंट करते हुए रालोद नेताओं की हरकत की निंदा करने के साथ ही स्पष्ट कर दिया कि शिक्षक के सम्मान के साथ संघ कोई समझौता नहीं करेगा। संघ ने लड़ाई का ऐलान किया, लेकिन प्रधानाचार्य ने इस लड़ाई में स्वयं ही निष्पक्ष कार्रवाई कराने की बात कही, जिस पर संघ ने अभी निर्णय स्थगित कर दिया।
बता दें कि शुक्रवार को सरदार पटेल जयंती पर सरकूलर रोड स्थित चौ. छोटूराम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव के आने से पूर्व कॉलेज गेट पर रालोद प्रदेश सचिव अशोक बालियान की कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि रालोद प्रदेश सचिव और उनके चालक को जब यह बताया गया कि यहां मंत्री कपिल देव आ रहे हैं तो मंत्री का नाम लेकर उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के साथ प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह की कहासुनी हुई तो शिक्षकों और रालोद नेताओं के बीच धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी को लेकर एक सियासी तनाव बना हुआ है।

संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की प्रातः 9 बजे सनातन धर्म इंटर कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की कोर कमेटी की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने गंभीरता से विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि छोटू राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र मलिक से वार्ता की जाएगी ताकि हाल ही में घटी घटना पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 10 बजे संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानाचार्य योगेंद्र मलिक से मुलाकात की। वार्ता के दौरान प्रधानाचार्य ने अत्यंत सहनशीलता, विवेक और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संघ को आश्वासन दिया कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई अपने स्तर पर की जाएगी। संघ पदाधिकारियों द्वारा दिखाये गये समर्थन को लेकर प्रधानाचार्य ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संवाद शिक्षक समाज की गरिमा, समाधान और सौहार्द की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
डॉ. राहुल कुशवाहा ने कहा कि छोटू राम इंटर कॉलेज में घटित घटना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा सम्मानित अध्यापकों के साथ की गई बदतमीज़ी और अभद्रता ने पूरे शिक्षक समाज की आत्मा को झकझोर दिया है। डॉ. कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि शिक्षक समाज अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारा संयम हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति है, लेकिन यदि किसी ने शिक्षक के सम्मान को ठेस पहुँचाने की कोशिश की, तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मूकदर्शक नहीं रहेगा। फिलहाल मामले में आंदोलन के निर्णय को स्थगित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न

Also Read This

देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसे

Read More »

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन न्यायालय से प्रतिकूल आदेश न पारित करने का किया अनुरोध   खतौली जनपद रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री फारूख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है। घटना की घोर निंदा करते हुए खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया तथा ग्राम न्यायालय को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में किसी भी वाद में प्रतिकूल (एडवर्स) आदेश पारित न करने का अनुरोध किया।तहसील बार एसोसिएशन खतौली (रजि. सं. 8837 एस०), जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध है, की कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष

Read More »

वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था

Read More »