मिर्जापुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कालका मेल की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय छह लोगों की कालका मेल की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सवा नौ बजे गोमो–प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरे यात्री गलत दिशा से ट्रैक पार कर रहे थे। उसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कालका मेल एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत

मृतकों की पहचान सविता (28) पत्नी राजकुमार, साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद, शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर, अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल निवासी महुआरी थाना पड़री, और कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव निवासी बसवा थाना कर्मा (सोनभद्र) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साह

सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए मिर्जापुर पहुंचे थे। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने तुरंत पहुंचकर शवों को ट्रैक से हटवाया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पार करने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज या सबवे का ही उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्यास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साहवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अमृतसर बम ब्लास्टः मुजफ्फरनगर तक पहुंची जांच, युवक गिरफ्तारभाकियू

Read More »