मुजफ्फरनगर-शुकदेव की नगरी में उमड़ा आस्था का सागर

कार्तिक पूर्णिमा पर शुकतीर्थ गंगा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, गंगा तट पर दिखा अद्भुत धार्मिक उत्साह

मुजफ्फरनगर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मोरना क्षेत्र स्थित प्राचीन तीर्थ शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं की आस्था का सागर उमड़ पड़ा। गंगा तट पर सुबह से ही लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए जुटने लगे। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। ‘हर हर गंगे और ‘जय मां गंगे के जयघोष से पूरा तीर्थ नगरी गूंज उठी।
मंगलवार की शाम से ही आसपास के गांवों और जनपदों से श्रद्धालुओं का शुकतीर्थ पहुंचना शुरू हो गया था। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए, तो कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा-बोगी, वैन और निजी वाहनों से तीर्थ पहुंचे। प्रशासन ने मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की थी। पुलिस, होमगार्ड और प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन गंगा घाटों पर मौजूद रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए, वहीं कई श्रद्धालुओं ने अन्न, वस्त्र और धन का दान किया। गंगा तट पर प्रसाद वितरण के रूप में खिचड़ी का भंडारा चलता रहा। इस पावन अवसर पर दान और पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

शुकतीर्थ पहुंचे भक्तों ने प्राचीन शुकदेव आश्रम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने वटवृक्ष की परिक्रमा कर मनोकामना पूर्ति के लिए धागा बांधा। शुकदेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने रामभक्त हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन कर बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। तीर्थ क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों गणेश धाम, शिवधाम, दण्डी आश्रम, महेश्वर आश्रम, गौड़ीय मठ, पार्वती धाम, तिलकधारी आश्रम, शनिधाम और महाशक्ति सिद्धपीठ में सुबह से ही भजन-कीर्तन और प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। साधु-संतों ने कार्तिक पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन स्नान, दान और ध्यान का प्रतीक है, जो जीवन में पवित्रता और आत्मिक शांति का संदेश देता है।
दिनभर शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। गंगा घाटों पर परिवारों, साधु-संतों और यात्रियों की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को जीवंत बना दिया। प्रशासन की ओर से पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। कार्तिक पूर्णिमा पर शुकतीर्थ का यह नजारा एक बार फिर इस बात का साक्षी बना कि आस्था की डोर न तो मौसम की ठंड से टूटती है, न ही भीड़ की बाधाओं से कृ क्योंकि जहां श्रद्धा होती है, वहीं गंगा की धारा सबसे निर्मल बहती है।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल जारी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचितस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, एक मुकदमे में चल रहा था फरारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  नवीन मंडी स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ

Read More »