मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः डंपर में घुसी अर्टिगा, मासूम बालक सहित दो की मौत

मेरठ से करनाल जा रही थी कार, महिलाओं और बच्चों समेत 10 नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मेरठ से करनाल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क पर चल रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में एक मासूम बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिलाओं और बच्चों के साथ 10 नेपाली नागरिककृगंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे फुगाना थाने के ठीक सामने हुआ। इसके बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार संख्या पीबी 01सी 7577 में सवार परिवार के लोग मेरठ से करनाल की ओर जा रहे थी। मेरठ-करनाल हाईवे पर रास्ते में फुगाना थाने के पास ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और उसने आगे चल रहे एक डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी लाई प्रस्तावः टाउनहाल में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

हादसे की सूचना मिलते ही फुगाना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की मदद करते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान गोपाल पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। जबकि एक 3 साल का मासूम बच्चा अनमोल भी इस हादसे का शिकार हो गया है। घायलों में पुष्पा, विजय चंदना, अनमोल, नेत्रा, संतराम, परवीन, प्रवेश और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। सभी नेपाल के डांग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग किसी काम से हरियाणा के करनाल जा रहे थे।
फुगाना थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का प्रमुख कारण ड्राइवर को झपकी आना रहा। सुबह के समय दृश्यता ठीक थी, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन को संभालना मुश्किल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। वहीं, जिला प्रशासन ने घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम बना दिखाई दिया। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान ड्राइवरों की थकान और नींद कैसे गंभीर हादसों का कारण बनती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को 20 साल की कैद

7 सीटर कार में सवार थे 11 लोग, पिकअप में पीछे से मारी टक्कर
मुज़फ्फ़रनगर। हादसे के संबंध में सीओ फुगाना रूपाली राय ने बताया कि थाना फुगाना क्षेत्रांतर्गत बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार चालक और एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 अन्य घायल हो गए।

यह हादसा मेरठ-करनाल मार्ग पर हुआ जब एक अर्टिगा कार धीमी गति से चल रहे एक डंपर में पीछे से जा टकराई। हादसा संभवतः कार चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण हुआ है। कार में कुल 10 व्यक्ति और एक बच्चा सवार थे। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक और कार में सवार एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य सभी 9 घायल व्यक्तियों को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने घेरा मुख्यालयस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सीलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को

Read More »