सरदार पटेल की याद में भाजपा निकालेगी हर विधानसभा में पदयात्राः कपिल देव

सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष में विधानसभा पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली विधानसभा पदयात्रा को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में गांधीनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पदयात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श, राष्ट्र की एकता, अखंडता और संगठन के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुँचाने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने पदयात्रा के मार्ग निर्धारण, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, जनसंपर्क गतिविधियों तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि पदयात्रा पूरी तरह अनुशासित, व्यवस्थित और जनसंपर्क की दृष्टि से प्रभावी होनी चाहिए ताकि जनता में सकारात्मक संदेश जाए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-78.79 करोड़ दबाये बैठे 16385 बिजली चोरों को बड़ी राहत!

मंत्री अग्रवाल ने सभी से आग्रह किया कि सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित पदयात्रा में अधिक से अधिक जनता को जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह अवसर हर कार्यकर्ता के लिए संकल्प का क्षण हैकृसंकल्प एक मजबूत, आत्मनिर्भर और संगठित भारत के निर्माण का, जैसा कि सरदार पटेल ने अपने जीवन में देखा और किया। बैठक का समापन संगठनात्मक एकता और सामूहिक प्रयास के संकल्प के साथ हुआ। मंत्री ने विश्वास जताया कि पदयात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सरदार पटेल के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने में सफल होंगे और जनता के बीच एकता और विकास का सशक्त संदेश देंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी सहित सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे हादसा, स्विफ्ट सवार समेत कई लोग गंभीर
Share This Article