मुजफ्फरनगर-अजान की तेज आवाज पर फिर अंकुश, शुरू हुआ अभियान

डीजीपी के निर्देश पर विशेष अभियान में धार्मिक स्थलों से आने वाली तेज आवाज पर टिकी पुलिस की निगाह

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए धार्मिक स्थलों पर मानक से अधिक आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 9 लाउडस्पीकर उतरवाए और संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन न करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों से अवैध अथवा मानक से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर हटाने के अभियान के अनुपालन में मुजफ्फरनगर पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण तथा सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने इलाके में भ्रमण कर कई मस्जिदों पर दोबारा उच्च ध्वनि में लाउडस्पीकर बजते पाए। मानक से अधिक ध्वनि स्तर दर्ज किए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन स्पीकरों को उतरवाया गया। पुलिस ने मस्जिद प्रबंधन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे से लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित सीमा से अधिक न रखी जाए, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने कुल 9 लाउडस्पीकर उतरवाए, इनमें नमरा मस्जिद, निधि कॉलोनी से 2 स्पीकर, एक मीनार मस्जिद महमूद नगर, अजमत मस्जिद आर्य समाज रोड, ताज मस्जिद केवलपुरी और इस्लामिया अरबिया मदरसा मल्हुपुरा दृसे एक-एक स्पीकर, बदर मस्जिद मॉडल टाउन कालोनी सूजडू सेदृ 2 और इमली वाली मस्जिद घास मंडी से 1 स्पीकर उतरवाकर कब्जे में लिया गया है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रेशमपाल, विनोद कुमार, उधम सिंह तथा प्रशांत कुमार गिरी अपने-अपने बल के साथ मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना है। आगामी दिनों में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि सभी धार्मिक स्थल ध्वनि मानकों का पालन करें। मुजफ्फरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  देहरादून में मुजफ्फरनगर के छात्र की नृशंस हत्या

Also Read This

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को

Read More »

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »