सामाजिक सरोकार की मिसालः महिला ब्राह्मण सभा ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटी जर्सियां

सर्दी से बचाव के लिए हुई नेक पहल से जरूरत मंदकृबच्चों में छाई खुशी, वार्ड सभासद देवेश कौशिक ने टीम को सराहा

मुजफ्फरनगर। सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं को केन्द्र में रखकर मुजफ्फरनगर में महिला ब्राह्मण सभा ने बुधवार को एक सराहनीय कदम उठाया। शहर के वार्ड 26 में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु जर्सियां वितरित कर संगठन ने सामाजिक सहभागिता की मिसाल पेश की। इस पहल से न सिर्फ बच्चों के चेहरे खिल उठे बल्कि स्थानीय समुदाय में भी सकारात्मक संदेश गया।
बुधवार को महिला ब्राह्मण सभा द्वारा वार्ड 26 के अंतर्गत मौहल्ला ब्रह्मपुरी स्थित बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित ओमप्रकाश सोमलता मेमोरियल प्राइमरी पाठशाला में जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा की टीम को वार्ड सभासद एवं भाजपा नेता देवेश कौशिक ने इस नेक पहले के लिए प्रेरित किया और टीम को आमंत्रित कर ये पुण्य कार्य कराया। सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संस्था ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को गर्म जर्सियां प्रदान कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत सभा की अध्यक्ष रेणु भारद्वाज द्वारा की गई। इसके बाद सभा की सभी महिला सदस्योंकृसंतोष शर्मा, मीरा शर्मा, दीप्ति शर्मा, दीप्ति पाराशर, अंजू शर्मा, श्वेता कौशिक, निधि, दीपाली कौशिक, सीमा वशिष्ठ, शैल कौशिक और जयश्री दूबेकृने क्रमवार बच्चों को जर्सियां वितरित की। जर्सी पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर वार्ड के सभासद एवं भाजपा नेता देवेश कौशिक भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलशाद अहमद तथा शिक्षा मित्र श्रीमती मौसम ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया और इस पहल की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

सभासद देवेश कौशिक ने महिला ब्राह्मण सभा की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा का यह मॉडल अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं। सभा की अध्यक्ष रेणु भारद्वाज ने बताया कि संस्था का गठन दो वर्ष पूर्व सामाजिक एकजुटता और सहयोग के उद्देश्य से किया गया था। तब से लेकर अब तक संगठन द्वारा कई सामाजिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि संस्था शीघ्र ही एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करने जा रही है। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में भी जल्द ही गर्म कपड़ों और आवश्यक सामग्री के वितरण की योजना पर कार्य हो रहा है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रेरित करने हेतु वार्ड सभासद देवेश कौशिक तथा उनकी पत्नी शैल कौशिक का आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर उत्साहपूर्ण माहौल से भर गया, जहाँ बच्चों की मुस्कान और महिलाओं की सामाजिक प्रतिबद्धता ने संवेदनशील समाज निर्माण की तस्वीर को और सुदृढ़ कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने किया चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  बागपत से गैंगस्टर एक्ट में फरार शातिर इनामी

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »