कोयला व्यापारी से पांच लाख की ठगी, एडवांस पेमेंट लेकर राजस्थान से नहीं भेजा माल

व्यापारी के आदमियों को बंधक बनाकर पीटा, दी गई धमकी, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। कोयला खरीददृफरोख्त के कारोबार में लगे एक स्थानीय व्यापारी से राजस्थान के कथित सप्लायर द्वारा पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अग्रिम भुगतान लेने के बावजूद माल न भेजने पर जब व्यापारी ने अपने लोगों को बातचीत के लिए राजस्थान भेजा, तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और गंभीर धमकियां देकर भगा दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के खतौली कस्बा के इस्लामाबाद भूड़ निवासी जावेद पुत्र रियाजुदीन ने खतौली थाने में तहरीर देकर साइबर ठगी का आरोप लगाते हुए राजस्थान के व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जावेद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वो कोयले का व्यापारी और कुछ समय पहले राजस्थान के कोयला व्यापारी कालूराम का उसके पास माल खरीद के लिए फोन आया था। माल की छानबीन के लिए जावेद ने अपने दो आदमी कालूराम का पता देकर 6 नवम्बर को राजस्थान भेज दिये थे। दोनों राजस्थान के पाली स्थित सोजत सिटी में कोयला सप्लायर कालूराम से मिले और माल देखने के लिए फोन पर बात कराई। जावेद के अनुसार कालूराम से एक गाड़ी माल 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तय हो जाने के साथ ही उसने तत्काल ही 10 हजार रुपये एडवांस पेमेंट के रूप में कालूराम को ट्रांसफर कर दिये थे।
जावेद का कहना है कि पैसे लेने के बाद कालूराम ने भरोसा दिया कि अगले दिन गाड़ी लोड कराकर माल रवाना कर देगा। जावेद के दोनों आदमी वहीं पर किराये का कमरा लेकर रात को रुक गये। अगले दिन जावेद को उसके आदमियों ने फोन करके बताया कि कालूराम ने गाड़ी लोड़ करवानी शुरू करा दी है और भुगतान की मांग कर रहा है। कालूराम ने अपने आईसीआईसीआई बैंक के दो खाता नम्बर उसको भेजे, जिनमें जावेद ने अलग अलग करके 5.13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। जावेद का आरोप है कि पूरा भुगतान प्राप्त करने के बाद कालूराम ने कहा कि कोयला लोड़ कराकर गाड़ी निकलवा दी है, लेकिन गाड़ी नहीं आई तो कालूराम को फोन किया, जो उसने रिसीव नहीं किया। अपने आदमियों से बात की तो इस धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने बताया कि कालूराम ने उनको बंधक बनाकर मारपीट की और धमकी देकर वहां से भगा दिया है। जावेद की शिकायत पर खतौली पुलिस ने राजस्थान निवासी कोयला सप्लायर कालूराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  बाबा साहब के विचारों संघर्ष से ही संविधान की रक्षाः हरेंद्र

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »