धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!

विकास बालियान ने लगाए 200 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर गंभीर आरोप, कहा-मेरा एक भी आरोप गलत साबित हुआ तो मुझे जेल भेज दें अधिकारी, डीएम बोले- मामले की होगी निष्पक्ष जांच

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर सहारा समूह की जमीन पर विकसित हो रही टाउनशिप न्यू मैक्स सिटी परियोजना को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर नए आरोपों और सवालों के साथ उभर कर सामने आया है। परियोजना की वैधता और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता व समाजसेवी विकास बालियान ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को विस्तृत दस्तावेज सौंपे। उनका दावा है कि जिस सपनों की सिटी का वादा कर किसानों और निवेशकों को आकर्षित किया गया, उसके पीछे एक बड़ा धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल छिपा है।
मुजफ्फरनगर में सहारा इंडिया की भूमि पर विकसित हो रही महत्वाकांक्षी न्यू मैक्स सिटी परियोजना पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार दोपहर समाजसेवी विकास बालियान जिला मुख्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने न्यू मैक्स सिटी टाउनशिप को लेकर धोखाधड़ी, ठगी और फर्जीवाड़े के आरोपों के साथ अपनी शिकायत के रूप में 71 पेज का विस्तृत दस्तावेज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपा। इस शिकायती पत्र में दावा किया गया है कि परियोजना के लिए 200 एकड़ से अधिक कृषि भूमि का अधिग्रहण अवैध तरीके से किया गया, और इसका उपयोग मूल उद्देश्य से हटकर व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा है।
इस प्रकरण को उठाकर सनसनी मचा देने वाले विकास बालियान का कहना है कि उन्होंने जो सबूत जमा किए हैं उनमें सेबी की जांच रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश, एमडीए से जुड़े अभिलेख, भूमि क्रय-विक्रय से जुड़ी रजिस्ट्री और अन्य सरकारी दस्तावेज शामिल हैं। उनका आरोप है कि किसानों को गुमराह कर उनकी बेशकीमती जमीन हड़पी गई और बाद में उन भूखंडों का इस्तेमाल ऐसी परियोजनाओं में किया गया, जिनकी अनुमति न तो विकास प्राधिकरण ने दी और न ही राजस्व विभाग ने ही कोई स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध अधिग्रहण के चलते सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान पहुंचा है। बालियान ने कड़े शब्दों में चुनौती देते हुए कहा कि अगर मेरे आरोपों में एक भी तथ्य गलत निकले, तो प्रशासन मुझे तुरंत जेल भेज दे।
गौरतलब है कि इस शिकायत से एक दिन पहले ही न्यू मैक्स सिटी की लीगल टीम ने मुजफ्फरनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परियोजना को पूरी तरह वैध बताया था। कंपनी के वकीलों ने दावा किया था कि तमाम भूमि कानूनी तरीके से खरीदी गई, सभी अनुमतियां प्राप्त हैं और किसानों या निवेशकों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की गई। हालांकि, नई शिकायत पर कंपनी प्रबंधन ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मामला गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है। डीएम ने कहा कि शिकायत में लगाए गए हर बिंदु की गहराई से जांच होगी और यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
न्यू मैक्स सिटी परियोजना पर इससे पहले भी किसान, निवेशक और स्थानीय लोग सवाल उठाते रहे हैं। बीते वर्षों में सेबी, विभिन्न राज्य एजेंसियों, तथा न्यायालयों द्वारा इसकी कई बार जांच हो चुकी है। इन जांचों में भूमि खरीद, फंडिंग और स्वामित्व से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की गई थी। जिले में इस नए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर परियोजना सुर्खियों में है। शिकायत के दस्तावेजों में गंभीर आरोपों का उल्लेख होने से प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब सभी की नजर डीएम द्वारा गठित टीम की जांच पर टिकी है, जो तय करेगी कि यह विवाद तथ्य आधारित है या राजनीतिक रंग लिए हुए है। विकास बालियान ने मीडिया से कहा कि मैंने पूरे प्रमाणों के साथ शिकायत दी है। सच सामने आना चाहिए। अगर मैं गलत हूँ तो मुझे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन अगर घोटाला हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है। प्रशासन की रिपोर्ट आने तक शहर में न्यू मैक्स सिटी प्रकरण चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तारइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तारमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक कीट

Read More »