वसीम शेख की मौत से उठेगा पर्दाः कब्र खोदकर निकलेगी बॉडी, दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

मृतक युवक की मां सईदा की गुहार पर अधिकारियों ने लिया बड़ा निर्णय, मृतक की वायरल वीडियो और देर से हुई कार्रवाई ने उठाये कई सवाल

मुजफ्फरनगर। खतौली में वसीम शेख की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत एक बार फिर सुर्खियों में है। परिवार के गहरे आक्रोश और मृतक की मां की लगातार अपील के बाद प्रशासन ने अब मामले की तह तक जाने की तैयारी कर ली है। जांच एजेंसियों की अनदेखी और वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों ने इस प्रकरण को और विवादास्पद बना दिया है, जिसके बाद कब्र खोलकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का निर्णय लिया गया है।
खतौली निवासी युवक वसीम शेख की मौत को स्थानीय लोग और परिवार शुरू से ही संदिग्ध मानते रहे हैं। कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद मौत की असल वजह स्पष्ट न होने पर मृतक की मां सईदा ने हार नहीं मानी और लगातार अधिकारियों के दरवाजे खटखटाती रहीं। अंततः उनकी गुहार का असर हुआ और प्रशासन ने 5 दिसंबर को वसीम की कब्र खुदवाकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश जारी कर दिया है।
रविवार को मृतक की मां सईदा खतौली की उप-जिलाधिकारी निकिता शर्मा से मिलीं और उनसे बेटे के शव को कब्र से निकलवाकर पुनः चिकित्सकीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि परिवार को वसीम की मौत पर गहरा संदेह है और पहली जांच कई महत्वपूर्ण सवालों को अनुत्तरित छोड़ गई है। एसडीएम निकिता शर्मा ने सईदा की आपबीती सुनने के बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए 5 दिसंबर को सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि पूरे मामले की परतें अब खुलकर सामने आ सकेंगी।
जानकारों के अनुसार, वसीम की मौत से पहले सामने आया एक वायरल वीडियो जांच का अहम आधार बन सकता है। वीडियो में वसीम ने कुछ लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। यही वीडियो परिवार के संदेह को और मजबूत करता है। हालांकि, जांच की प्रक्रिया पहले शुरू हो सके, इससे पहले ही प्रशासनिक स्तर पर हुई देरी ने कई सवालों को जन्म दिया। बताया गया कि एसआईआर अभियान के चलते कुछ आवश्यक कार्रवाई लंबित पड़ी रही, जिसके कारण परिवार बार-बार अधिकारियों से संपर्क करता रहा। अब एसडीएम ने विशेष टीम का गठन कर 5 दिसंबर को शव निकालने और दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का निर्देश दे दिया है। यह कदम न केवल जांच को नई दिशा देगा, बल्कि मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  महामना का संपूर्ण जीवन सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहाः कपिल देव

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमलाइस

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  छपार टोल हत्याकांडः थाना प्रभारी लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी को भी हटायामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल

Read More »