एम.जी. पब्लिक स्कूल की एथलीट मीट में खेल, संस्कार और राष्ट्रवाद का संगम

मुख्य अतिथि सतीश चंद गोयल ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया खेल उत्सव का शुभारंभ, चारों हाउस के खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया आकर्षण

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल का परिसर सोमवार को खेल उत्सव के आयोजन के जोश से परिपूर्ण नजर आया। स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट 2025 का भव्य आयोजन यादगार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल ने परंपरागत मशाल प्रज्ज्वलन कर किया। उनके साथ अतिथियों में श्रीमती मधु गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

चारो हाउस नानक, कृष्णा, टैगोर और रामा के खिलाड़ियों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेकर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों ने परेड के दौरान मुख्य अतिथियों को गरिमामयी गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया। स्कूल के रामा, टैगोर, कृष्णा और नानककृचारों हाउसों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन कर भरपूर सराहना बटोरी। मैदान में हर ओर उत्साह और जोश का वातावरण नजर आ रहा था। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मास पीटी, डम्बल ड्रिल और म्यूजिकल ड्रिल रहीं, जिन्होंने मैदान को ऊर्जा और लय से भर दिया। म्यूजिलक ड्रिल प्रस्तुति में बच्चे जब देशभक्ति के रंगों में रंगे तिरंगा हाथों में लिए प्रस्तुतियां दे रहे थे, तो उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रवाद की भावना प्रबल हो उठी।

इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी की आवाज बनकर सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल

इसके अलावा 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ रिले रेस में खिलाड़ियों ने अपनी स्पीड और स्टैमिना का भरपूर प्रदर्शन किया। खो-खो और फुटबॉल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह में सम्मानित किया गया। खेलों के साथ-साथ सांस्कृकृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी को मोहित किया। खास तौर पर नन्हीं चीयर लीडर्स द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक ढंग से दी गई प्रस्तुति मनमोहक रही।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि वार्षिक एथलेटिक मीट 2025 में टैगोर हाउस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सर्वाधिका सराहनीय रहा। इसमें टैगोर हाउस प्रथम, कृष्णा हाउस द्वितीय और रामा हाउस तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल चैम्पियनशिप बालक वर्ग में टैगोर हाउस के विहान राज और बालिका वर्ग में नानक हाउस की श्रीजल जैन ने जीती।

इसे भी पढ़ें:  लाउडस्पीकर उतरवाने मस्जिद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने की मोअज्जिन संग मारपीट

इसके अतिरिक्त कक्षा-9 से 10 वर्ग में कृष्णा हाउस की शिवी चैम्पियन रही। कक्षा 7 से 8 वर्ग में बालक वर्ग में नानक हाउस के कृष्णा शर्मा और बालिका वर्ग में रामा हाउस की आस्था पाल तथा टैगोर हाउस की तन्वी चैम्पियन बने। कक्षा 5 से 6 वर्ग में बालक वर्ग में बिलाल हसन और बालिका वर्ग में पल्लवी गोस्वामी ने चैम्पियनशिप जीती। इसके अतिरिक्त सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्री सतीश चंद गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल हमेशा से शिक्षा के साथ खेलदृसंस्कारों को भी समान महत्व देता आया है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन का संचार करते हैं। आज के खिलाड़ियों में जो ऊर्जा और प्रतिबद्धता देखने को मिली है, वह भविष्य में उनके उज्ज्वल मार्ग का संकेत है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को सफल आयोजन की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02FR2G4vYTF18ZdqzwkE8CebVftiepWBHHWTRttbi3uxJBfTZetJvZWoEuSKX2ZGYsl&id=100063654049794

समारोह के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। जीत और हार से ऊपर उठकर खेल हमें टीमवर्क, धैर्य और दृढ़ता का पाठ पढ़ाते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने जिस अनुशासन और ऊर्जा के साथ भाग लिया, वह सराहनीय है। स्कूल आगे भी ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई और प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। खेल उत्सव के आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  नावला कोठी के पास रजवाहा पटरी चौड़ीकरण शुरू, 25 किमी मार्ग होगा चौड़ाइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल ने चार साहिबजादों की शहीदी की स्मृति को बनाया चिरस्थायीः कपिल देवमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में

Read More »