बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दिल्ली जा रही बस में आग, 3 की मौत

यूपी के बलरामपुर में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब ट्रक की टक्कर के बाद एक दिल्ली जा रही बस आग का गोला बन गई। हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 24 यात्री झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस (UP 22 AT 0245) नेपाल बॉर्डर के सुनौली से रवाना होकर दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश नेपाल के नागरिक थे। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर का पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 100 मीटर तक घिसटती हुई हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद खंभा टूटकर बस पर गिर गया और उसमें करंट दौड़ गया। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और बस में आग भड़क उठी। कुछ ही सेकंड में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और यात्री अंदर फंस गए। अपनी जान बचाने के लिए लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर कूदना शुरू किया, जिससे मौके पर हाहाकार मच गया।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर आगरा से बदलेगी आगरा की तस्वीर, सीएम योगी बोले

यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तोहफा... ग्रामीण रोडवेज बसों का किराया 20 फीसदी होगा कम

राहगीरों ने बताया कि अधिकांश यात्री खुद को बचाकर बाहर निकल आए, लेकिन कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए। बाद में बस के अंदर से तीन शव बरामद किए गए, जिनमें दो बुरी तरह जले हुए थे। जिस ट्रक (UP 21 DT 5237) से टक्कर हुई, उसमें गर्म कपड़े लदे थे, जिससे ट्रक में भी आग लग गई। यह भीषण हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर रात करीब ढाई बजे हुआ।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तारआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »