खतौली में दर्दनाक हादसेः ट्रक ने ई रिक्शा चालक को कुचला, मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति की मौत

ई-रिक्शा चालक के भाई ने ट्रक के नीचे बैठकर जताया विरोध, चालक हुआ फरार, ट्रक को पकड़ा–डीडीएफसी रेलवे ओवरब्रिज के पास मालगाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह महज कुछ घंटों के अंतराल पर दो बड़े हादसे हुए। एक ओर सड़क पर अनियंत्रित हुए ट्रक ने अपनी रफ्तार के कहर से एक ई-रिक्शा चालक की जान ले ली, तो दूसरी ओर डीडीएफसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गया। एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई, जबकि ई रिक्शा चालक के भाई ने ट्रक के नीचे ही बैठकर घटना पर विरोध जताया और कार्यवाही के साथ ही मुआवजे के लिए भी मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया।
खतौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। पहली घटना सुबह लगभग सात बजे बुढ़ाना रोड पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सीधे एक गोदाम में जा घुसा। इस हादसे में मोहल्ला सादिक नगर निवासी 30 वर्षीय ई रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस लौट रहे ट्रक चालक का नियंत्रण वाहन से छूट गया था। खतौली से बुढ़ाना की ओर जा रहे ट्रक के अचानक गोदाम में घुस जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोदाम के सामने खड़े दो पेड़, एक बिजली का खंभा और दो स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हुआ हादसाः मंत्री कपिल देव ने दिया इंसानियत का संदेश

स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। वहीं ई रिक्शा चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे। उनके विलाप से वहां पर भीड़ जमा हो गई। मृतक के भाई ने ट्रक के नीचे ही बैठकर विलाप करते हुए घटना पर विरोध जताया। बताया कि मृतक की आयु केवल 27 वर्ष ही थी। इस मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। विरोध को देखते हुए वहां पर काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और वाहन को कब्जे में लिया और ट्रक के नीचे बैठे मृतक के भाई को भी समझा बुझाकर वहां से हटाया।
खतौली क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दूसरी बड़ी घटना रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डीडीएफसी रेल लाइन पर सामने आई, जहां लगभग 52 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है। इन दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद ने पूछा-पंचायत चुनाव में क्या विदेशियों से वोट डलवाओगे डीएम साहब!

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल की एथलीट मीट में खेल, संस्कार और राष्ट्रवाद का संगमजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस

Read More »