मुजफ्फरनगर-फर्जी जमानत कराने में अधिवक्ता का शातिर मुंशी गिरफ्तार

खालापार पुलिस ने किया फर्जी जमानत रैकिट का पर्दाफाशः आरोपी से अवैध असलहा और पेशेवर जमानतियों के दो आधार कार्ड बरामद

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने पेशेवर जमानतदारों के सहारे अपराधियों की फर्जी जमानत कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कचहरी परिसर में सक्रिय यह नेटवर्क मोटी रकम लेकर फर्जी कागजात, गलत पहचान और पेशेवर जमानतदारों के माध्यम से आरोपियों को कारागार से बाहर निकालने के अवैध धंधे में लिप्त था। गिरोह के मुख्य संचालक की भूमिका निभाने वाले एक मुंशी को पुलिस ने धर दबोचा है, जो कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां मंुशियाने का कार्य करता है। मुंशी के दो पेशेवर जमानती भी चिन्हित किये गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद जमानत फर्जीवाड़े का बड़ा गठजोड़ उजागर होगा।
थाना खालापार पुलिस ने फर्जी जमानत कराने में माहिर शातिर मुंशी आशु जैन पुत्र नरेश जैन निवासी कृष्णापुरी को गिरफ्तार कर एक बड़े जमानत फर्जीवाड़ा रैकिट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो आधार कार्ड बरामद किए। पुलिस के अनुसार आशु जैन स्थानीय कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करता है। अपनी इस पहुंच का फायदा उठाकर उसने एक पूरा नेटवर्क खड़ा कर रखा था, जो उन आरोपियों को तलाशता था जिनके पास जमानती उपलब्ध नहीं होते। ऐसे मामलों में यह गिरोह मोटी रकम लेकर फर्जी या किसी अन्य भूमि के कागजात लगा कर पेशेवर जमानतदारों के माध्यम से जमानत कराता था।
थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चौहान ने बताया कि आशु जैन ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह दो पेशेवर जमानतदारोंकृराजेंद्र पुत्र शिवचरण निवासी वहलना और चंद्रकिरण पुत्र जय सिंह निवासी सूजडूकृके साथ मिलकर अब तक करीब 20 अपराधियों की फर्जी जमानत करा चुका है। दोनों जमानतदारों के आधार कार्ड भी आशु के पास ही रहते थे ताकि वह किसी भी आरोपी के लिए जमानतदार तैयार कर सके। पुलिस ने ये आधार कार्ड उसके कब्जे से बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि सोमवार को भी यह गिरोह एक नए आरोपी की जमानत कराने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही कार्रवाई कर आशु जैन को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आशु जैन का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। मेरठ और मुजफ्फरनगर में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस तथा लूट, हत्या के प्रयास, फर्जीवाड़ा जैसे गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं। उसका पहला मुकदमा 2002 में कोतवाली नगर में दर्ज हुआ था। पुलिस का मानना है कि उसकी आपराधिक प्रवृत्ति और पुराना रिकॉर्ड ही इस गिरोह की तेजी से फैलती गतिविधियों का आधार बना। इस मामले में उप निरीक्षक राकेश कुमार की तहरीर पर आरोपी आशु जैन के खिलाफ खालापार थाने में धोखाधडी और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आशु जैन की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल जयदीप नागर, कांस्टेबल नीरज कुमार और रविंद्र कुमार शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों फरार पेशेवर जमानतदारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी, जिससे पूरे गैंग का नेटवर्क सामने आ सके। पुलिस इस गिरोह के माध्यम से जमानत पाए सभी अपराधियों की फाइलें दोबारा खंगाल रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इसे अदालत परिसर में सक्रिय गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता माना है।

इसे भी पढ़ें:  आतंकियों से हैं समाजवादी पार्टी के रिश्तेः आचार्य प्रमोद कृष्णम

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोकाइस अवसर

Read More »