पुरबालियान में चल रहा था अवैध नर्सिंग होम, अधिकारियों ने लगाई सील

जिलाधिकारी के निर्देश पर चला विशेष अभियान, वैध दस्तावेज, पंजीकरण और चिकित्सक न मिलने पर की गई कड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर प्रशासन ने एक बार फिर अपंजीकृत मेडिकल संस्थानों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए हैं। जिले में चल रहे विशेष जांच अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाहपुर क्षेत्र में एक नर्सिंग होम को सील कर नोटिस जारी किया है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया के आदेशों के अनुपालन में जिलेभर में अपंजीकृत क्लीनिक और अस्पतालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान का असर दिखने लगा है। इसी क्रम में 09 दिसंबर 2025 को शाहपुर ब्लॉक के अंतर्गत पुरबलियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अपंजीकृत क्लीनिक/नर्सिंग होम पर छापेमारी की। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक कोई भी वैध पंजीकरण, शैक्षिक योग्यता, अथवा उपचार संबंधी मानकों से जुड़े कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम द्वारा संचालक से कई बार स्पष्टीकरण मांगा गया, किंतु कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें:  जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्चा ने उठाई खतौली से हस्तिनापुर के लिए बस सेवा की मांग

शाहपुर ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नियमानुसार दस्तावेजों की जांच करने के बाद क्लीनिक को तुरंत सील कर दिया। इसके साथ ही संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार जिले में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे क्लीनिक और अस्पताल न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि रोगियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी उपचार के लिए केवल मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत स्वास्थ्य केंद्रों का ही चयन करें, जिससे किसी भी प्रकार की चिकित्सीय लापरवाही या धोखाधड़ी से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगी

Also Read This

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग की टीम ने नौ वाहनों का किया चालान, 8.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। छपार टोल प्लाजा क्षेत्र में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की। इस दौरान भारी जुर्माना भी लगाया गया और वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने मंगलवार को छपार टोल प्लाजा से करीब

Read More »

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस उन्नाव में पलटी, 24 यात्री घायल 6 यात्रियों की मौत

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास के नजदीक हुआ। सुबह का समय होने के कारण बस में बैठे कई यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटका लगा और बस पलट गई। पल भर

Read More »