स्वामी यशवीर की हिंदू पंचायत के जवाब में सपा की मुस्लिम पंचायत

स्वामी यशवीर की 13 दिसंबर को पंचायत बुलाने की चेतावनी पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी हुए मुखर, कहा-बेटियां सबकी बराबर, न्याय सबको मिले

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक दलित नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले ने जिले की कानून व्यवस्था के साथ-साथ साम्प्रदायिक माहौल को भी सर्द मौसम में एक गरमाहट देने का काम किया है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है, जिसके चलते हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के साथ ही स्वामी यशवीर की गांव में हिंदू पंचायत की घोषणा के बाद अब सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की मुस्लिम पंचायत करने की खुली चुनौती ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। दोनों ओर से पंचायतों की चेतावनी के बाद प्रशासन की चिंताएँ बढ़ गई हैं।
जिले में हाल के दिनों में बालिग और नाबालिग लड़कियों के अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से जाने की घटनाओं ने साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाया है। इन मामलों को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की चुनौती से जूझ रहे हैं। ताज़ा मामला मिमलाना गांव की 14 वर्षीय दलित किशोरी के लापता होने का है, जिसके संबंध में परिजनों ने गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  कार्तिक गंगा स्नान पर शिव चौक पहंुची पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया खिचड़ी वितरण

किशोरी के पिता सचिन ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनकी बेटी 5 दिसंबर को कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन में सामने आया कि गांव निवासी मुदस्सिर पुत्र हसरत उसे अपने साथ ले गया है। स्थानीय चर्चा के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे साथ में घर से निकले और फरार हो गये। इस घटना के बाद शिवसेना, क्रांतिसेना, भीम आर्मी सहित कई संगठन परिजनों के साथ कोतवाली, डीएम कार्यालय और एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। करीब पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों और हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा बढ़ रहा है।

ऐसे में यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर ने सोशल साइट पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि मिमलाना गांव से लव जिहादियों द्वारा दलित किशोरी का अपहरण किया गया है और एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस नाकाम है। उन्होंने घोषणा की कि 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजे मिमलाना गांव में हिंदू पंचायत आयोजित होगी। स्वामी यशवीर इससे पहले भी ऐसे कई मामलों में पंचायतें बुलाते रहे हैं, जिनके चलते कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। तितावी पुलिस ने इसी वजह से उन्हें पहले भी नोटिस जारी कर साम्प्रदायिक सौहार्द्र भंग करने के आरोप में चेतावनी दी थी।
स्वामी यशवीर की पंचायत घोषणा के बाद पहली बार किसी राजनीतिक दल ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जिया चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यदि हिंदू पंचायत होगी तो मुस्लिम समाज भी उन मामलों पर पंचायत करेगा, जहाँ मुस्लिम लड़कियाँ हिंदू युवकों के साथ घर से गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम गदला थाना भोपा की एक मुस्लिम लड़की को हिंदू युवक ले गया और अभी तक उसका कोई पता नहीं। ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर की मुस्लिम लड़की को भी हिंदू युवक ले गया और पुलिस आज तक उसे बरामद नहीं कर सकी।

जिया चौधरी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बेटियाँ सबकी बराबर हैं। किसी भी समाज की बच्चियों के साथ अन्याय न हो। जबरन ले जाने वाले किसी भी समुदाय के हों, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। संत समाज का काम धार्मिक उन्माद फैलाना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि स्वामी यशवीर वाकई न्याय के लिए पंचायत कर रहे हैं तो उसमें मुस्लिम लड़कियों के मामलों को भी शामिल करें, उनके परिवारों की पीड़ा को भी उठायें और उन हिंदू लड़कों के खिलाफ कार्यवाही की मांग प्रशासन से करें, जो उन परिवारों की बच्चियों को लेकर चले गये हैं। हम भी यकीन दिलाते हैं कि हम हिंदू परिवारों कंी बेटियों को वापस लाने के लिए यशवीर महाराज के साथ लड़ाई लड़ेंगे। इस बीच जिले में पहले से ही बने तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों ओर से पंचायतों की चेतावनी ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। पुलिस किशोरी की तलाश तेज करने के साथ-साथ दोनों समुदायों के नेताओं से संवाद में लगी है ताकि किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सके।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी के उत्पीड़न से परेशान युवक ने खाया जहरउनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंतीग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों

Read More »