चरथावल में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, छापे में दो प्रतिष्ठान सील

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि लोगों के जीवन से सीधा खिलवाड़ भी है, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त नजर आया है। चरथावल क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना योग्य चिकित्सा स्टाफ के संचालित क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब्स पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। टीम को जांच के दौरान कई अनियमितताएँ मिलीं, जिसके बाद दो प्रतिष्ठानों को त्वरित प्रभाव से सील कर दिया गया।
जिले में अपंजीकृत क्लीनिकों और अस्पतालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चरथावल ब्लॉक में कार्रवाई की। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के आदेशों पर गठित जांच टीम ने ब्लॉक क्षेत्र में संचालित नेशनल पैथोलॉजी लैब और डॉ. देवेंद्र क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर न तो वैध पंजीकरण प्रस्तुत किया जा सका और न ही चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। टीम ने तमाम सवालों के जवाब संतोषजनक न मिलने पर दोनों संस्थानों को अवैध संचालन की श्रेणी में माना।
ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक चरथावल डॉ. सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर ही दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। साथ ही नियमों के तहत संचालकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि लोगों के जीवन से सीधा खिलवाड़ भी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में जहां भी बिना अनुमति स्वास्थ्य संस्थान पाए जाएंगे, उनके खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि आमजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें:  मतदाता सूची में गड़बड़ियों के चलते चुनाव रद्द, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  महर्षि वाल्मीकि के आदर्श श्रेष्ठ समाज सुधारकः कपिल देवइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मलिन बस्ती में शिक्षा का उजियारा, सरकारी स्कूल शुरूमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक कीट

Read More »