देर रात चली ‘तबादला एक्सप्रेस’-कई उपनिरीक्षक स्थानांतरित,कृचौकी प्रभारियों को बदला

एसएसपी संजय वर्मा ने लापरवाही पर एक्शन लिया, चौकी से हटाकर थाने में भेजा, कई दरोगाओं को मिला चौकियों का चार्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग में सजगता लाने के उद्देश्य से बुधवार की देर रात एसएसपी संजय वर्मा ने उप निरीक्षकों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया। तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर चली और कई उपनिरीक्षकों एवं चौकी प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। लापरवाही पाए जाने पर कुछ चौकी प्रभारियों से जिम्मेदारी छीनकर उन्हें थाने भेज दिया गया, जबकि कई उपनिरीक्षकों को नई चौकियों का चार्ज सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात जारी आदेशों में एसएसपी संजय वर्मा ने कई उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपीं। विभागीय अनुशासन और कार्यकुशलता को मजबूत करने के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एसएसपी की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसारकृउप निरीक्षक कुलदीप सिंह को बिरालसी चौकी प्रभारी बनाया गया है। राजेश शर्मा को कस्बा चौकी चरथावल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। तेजवीर को चरथावल कस्बे से महिला थाना स्थानांतरित किया गया है। अमित कुमार को भैंसी चौकी प्रभारी की कमान सौंपी गई है। नंदकिशोर शर्मा को कुटेसरा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। शशि कपूर को आबकारी चौकी प्रभारी के रूप में तैनाती दी गई है। इसके साथ ही, बिरालसी चौकी इंचार्ज संजय को सिविल लाइन भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार, विभागीय समीक्षा के दौरान कुछ चौकी प्रभारियों के कार्यों में लापरवाही पाई गई थी, जिसके बाद एसएसपी ने उनसे चार्ज वापस लेकर उन्हें थानों में भेजने का निर्णय लिया। वहीं, कई नए उपनिरीक्षकों को सक्रिय और जिम्मेदार अधिकारियों की श्रेणी में रखते हुए महत्वपूर्ण चौकियों की कमान दी गई है। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि नई तैनातियां क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गन्ना भुगतान से लेकर आवारा कुत्तों के आतंक तक रखी मांगें

Also Read This

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

10 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे नंदू जी महाराज, भजन संध्या, छप्पन भोग और श्याम रसोई होगी आकर्षण का केंद्र मुजफ्फरनगर। श्याम भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम सजने जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति (रजि.) द्वारा आयोजित चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में 10 वर्षों बाद वृंदावन से नंदू जी महाराज की भजन प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर शनिवार को श्री गणपति धाम, भरतिया कॉलोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक गर्ग द्वारा मीडिया को बताया गया कि श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा आगामी

Read More »

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »